साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री की अपनी धाक है। तमाम सितारे बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का सपना देखते हैं। मगर, साउथ भी अब किसी से कम नहीं। साउथ इंडस्ट्री अब सिर्फ एक क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी धूम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है। बॉलीवुड के कई सितारों ने तो अपने करियर की शुरुआत ही दक्षिण सिनेा से की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया।