Made in China
- फोटो : social media
राजकुमार राव ने 'मेड इन चाइना' शेयर किया नया पोस्टर
इन दिनों अभिनेता राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 18 सितंबर को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर रिलीज से पहले राजकुमार राव आए दिन 'मेड इन चाइना' के नए नए पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने इस फिल्म नया पोस्टर साझा किया है। 'मेड इन चाइना' के नए पोस्टर को साझा करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा- 'इस दिवाली, फूटेगा पटाखा, और होगा इंडिया का जुगाड़ का धमाका! तीन दिन फिल्म का ट्रेलर आएगा'। उनके फैंस इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री मौनी रॉय, परेश रावल, सुमित व्यास , गजरार राव और बोमन ईरान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।