फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ड्रीमगर्ल' समेत इन 10 फिल्मों ने पहले वीकेंड में की शानदार कमाई, देखिए टॉप 10 लिस्ट में कौन-कौन?

Mon, 16 Sep 2019 04:28 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
छिछोरे, कबीर सिंह और ड्रीम गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना साल दर साल हिंदी सिनेमा में अपने पैर जमाते जा रहे हैं। साल 2012 में फिल्म विकी डोनर से डेब्यू करने वाले आयुष्मान के खाते में आज तमाम बेहतरीन फिल्में हैं। उनकी गिनती फिल्म जगत के उन कलाकारों में होने लगी है जो अपनी शोहरत के दम पर लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने का दम रखते हैं। पिछले साल अंधाधुन और बधाई हो जैसी हिट फिल्म देने के बाद आयुष्मान ने इस साल भी अपनी दमदार दस्तक दर्ज करा दी है।  आर्टिकल 15 के बाद पिछले शुक्रवार आयुष्मान की इस साल की दूसरी फिल्म ड्रीम गर्ल रिलीज हुई और फिल्म के पहले वीकएंड का कलेक्शन आयुष्मान का बॉक्स ऑफिस पर दमखम साबित करता है।
विज्ञापन

2 of 4
Dream Girl - फोटो : Twitter
फिल्म ड्रीमगर्ल ने पहले दिन 10.05 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 16.42 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 18.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने कुल तीन दिनों में 44.57 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसके साथ ही यह फिल्म इस साल शुरुआती तीन दिनों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में भी शुमार हो गई है।  इस सूची में ड्रीम गर्ल ने दसवां स्थान हासिल किया है। वहीं सलमान खान की भारत 95.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पहले स्थान पर, प्रभास की साहो 79.08 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर तो वहीं  शाहिद कपूर की कबीर सिंह 70.83 करोड़ रुपये की पहले वीकएंड की कमाई के साथ तीसरे स्थान काबिज है।
विज्ञापन

3 of 4
Chhichhore film poster - फोटो : file photo
उधऱ छह सितंबर को रिलीज हुई फिल्म छिछोरे की बात करें तो दूसरे हफ्ते भी इस फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। ड्रीम गर्ल के रिलीज होने के बाद भी फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 5.34 करोड़ रुपये, शनिवार को 9.42 करोड़ रुपये और रविवार को 10.47 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ लगातार अच्छी कमाई करते हुए सुशांत और श्रद्धा अभिनीत फिल्म ने कुल 94.06 करोड़ रुपये कमा लिए है और जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
कबीर सिंह और भारत का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल रिलीज हुई फिल्मों के पहले तीन दिन की कमाई के आंकड़े इस तरह से हैं:

1.भारत - 95.50 करोड़ रुपये
2.साहो- 79.08 करोड़ रुपये
3.कबीर सिंह- 70.83 करोड़ रुपये
4.मिशन मंगल- 70.02 करोड़ रुपये
5.टोटल धमाल- 62.40 करोड़ रुपये
6.केसरी- 56.56 करोड़ रुपये
7.गली बॉय- 51.15 करोड़ रुपये
8.सुपर 30- 50.76 करोड़ रुपये
9.कलंक- 44.65 करोड़ रुपये
10.ड्रीम गर्ल 44.57 करोड़ रुपये


पढ़ें: सलीम के गाने पर चोरी का आरोप और निक जोनस के जन्मदिन सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें