फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक की हो गई थी सगाई, फिर कैसे उनकी जिंदगी में ऐश्वर्या आईं

Wed, 01 Nov 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
1 of 12
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता खास है। इन दोनों की प्रेम कहानी ऐसी है, जिसकी लालसा हर कोई करता है। सभी को लगता  है कि उनकी प्रेम कहानी भी ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रेम कहानी जैसी हो। बॉलीवुड की कई जोड़ियों को इन दोनों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। आज ऐश्वर्या के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं इनकी प्रेम कहानी की अनोखी दास्तां।
विज्ञापन

2 of 12
अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन हीरो में से हैं जिनका फिल्मी दुनिया से पुराना रिश्ता है, लेकिन फिर भी अपनी अलग पहचान बनाने में उन्हें काफी मेहनत लगी। उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद कई ऐसी दमदार फिल्में भी दी हैं जो सबकी बोलती बंद कर देती है, जैसे गुरू, युवा, बंटी और बबली और धूम। 

अजब सी बात है कि इतने चर्चित होने के बाद भी अभिषेक को कई बार महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और मिस वर्ल्ड  ऐश्वर्या राय के पति के रूप में ही देखा जाता है। वैसे फिल्मी करियर की बात न करें तो अभिषेक की निजी जिंदगी काफी खुशहाल रही है। इसमें सबसे अहम पहलू है ऐश्वर्या से उनकी शादी। जानिए लंबी दोस्ती के बाद कैसे शुरू हुआ इन दोनों का प्यार।
विज्ञापन

3 of 12
अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2000 में हुई जब वे फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ने इसी साल फिल्म 'कुछ न कहो' में भी काम किया। अब तक इनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती ही थी। हालांकि वे इससे पहले एक बार 1997 में मिल चुके थे जब ऐश, अभिषेक के अच्छे दोस्त बॉबी देयोल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' में काम कर रही थीं।

उस वक्त तक ऐश सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं और 2002 में अभिषेक की करिश्मा कपूर से सगाई हो चुकी थी। कपूर और बच्चन परिवार एक होने को तैयार थे लेकिन खबरों के मुताबिक न जाने किस वजह से करिश्मा और अभिषेक की माओं के बीच अनबन हो गई और 2003 में ये सगाई टूट गई।

4 of 12
उधर ऐश सलमान के व्यवहार से तंग आकर ब्रेकअप कर चुकी थीं और विवेक ओबरॉय के साथ उनका प्रेम संबंध शुरू हो चुका था। वहीं अभिषेक का करिश्मा से अलगाव होने के बाद काफी वक्त तक रानी मुखर्जी के साथ नाम जुड़ा। दोनों ने फिल्म 'युवा', 'बंटी और बबली' और 'कभी अलविदा न कहना' में साथ काम किया था। इनकी जोड़ी इतनी पंसद की गई कि सबको उम्मीद थी कि बच्चन परिवार में फिर से इतिहास दोहराया जाएगा। लगा था कि ये दोनों शादी करेंगे। जया भादुड़ी की तरह फिर बंगाली बहू आएगी जो जया की तरह ही अपने पति से कद में इतनी छोटी हैं।
विज्ञापन

5 of 12
लेकिन रानी और अभिषेक के रास्ते अलग हो गए और सबकी उम्मीदें टूट गईं। इसके बाद अभिषेक ने 10 महीनों तक हीरोइन दीपानिता शर्मा को भी डेट किया। माना ये जा रहा था कि दिपानिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी लेकिन अभिषेक ने उन्हें मनाया। अफसोस कि करिश्मा और रानी की तरह अभिषेक ने दिपानिता का भी दिल तोड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक अभिषेक की जिंदगी में ऐश आ चुकी थीं।

दिपानिता ने जब अभिषेक से सच्चाई जाननी चाही तो अभिषेक ने कबूल किया कि वे ऐश को पसंद करने लगे हैं। ये दोनों 'कजरा रे गाने के वक्त ही करीब आने लगे थे। इन दोनों के बीच प्यारी की चिंगारी उसी वक्त जल गई थी लेकिन यह प्यार एक साल बाद 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के वक्त परवान चढ़ा।
विज्ञापन

6 of 12
2006 में ऐश-अभि को काफी वक्त साथ गुजारने का मौका मिला। उस वक्त ये दोनों 'उमराव जान' के अलावा 'गुरू' और 'धूम 2' में भी साथ काम कर रहे थे। 2007 की फिल्म गुरु के सेट पर ऐश की हल्की सी मुस्कान ही अभी का दिल जीतने के लि काफी थी। बस फिर क्या, जिसका इंतजार था वही हुआ। ऐश से प्यार कर बैठे अभिषेक ने आखिरकार उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर डाला।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : amar ujala
मौका था टोरांटो में चल रहे 'गुरू' के प्रिमियर शो का। न्यूयॉर्क में अभिषेक ने ऐश को शादी के लिए प्रपोज किया था। अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैं न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रहा था। मैं अपने होटल के कमरे की बॉलकनी में खड़े होकर ये सोचा करता था कि कितना अच्छा होगा अगर एक दिन मैं उससे शादी कर पाउंगा।'

उन्होंने बताया कि उस वाकये के सालों बाद जब 'गुरू' के प्रिमियर के लिए वे दोनों वहीं थे तो वे ऐश को उसी बालकनी में ले गए और शादी के लिए प्रपोज किया था, ऐश ने हां भी कर दी थी। यानी अभिषेक का खुली आंखों से देखा सपना सच हो गया था। ऐश ने भी खुलासा किया था कि कितने अजीब तरह से उन्हें प्रपोज किया गया था।

8 of 12
ऐश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभिषेक ने गुरू के सेट से ली हुई किसी चीज के साथ उन्हें प्रपोज किया था न की हीरे की अंगूठी देकर। ये देख कर ऐश का दिल पिघल गया था कि यह इंसान कितना सच्चा है। बस फिर क्या था, दोनों शादी की तरफ बढ़ गए।

न्यूयॉर्क में प्रपोज करने के बाद जब ये दोनों मुंबई लौटे तो 14 जनवरी 2007 को इनकी सगाई हुई। इसके बाद ये खुल कर सबके सामने आने लगे। साथ में कई बार समारोह में भी देखे गए। ऐश का बच्चन परिवार में आना-जाना शुरू हो गया। हालांकि हर रिश्ते की तरह इनकी शादी में भी अड़चनें आईं।

9 of 12
शादी होने से पहले पता चला कि ऐश मांगलिक हैं इसलिए अभिषेक से पहले उनकी पेड़ से शादी कराई गई ताकि यह दोष उतर सके। यह सब शांत हुआ ही था कि एक लड़की ने इनकी शादी से पहले बवाल मचा दिया।

छोटी मोटी मॉडल रही जाह्नवी कपूर नाम की लड़की ने बहुत तमाशा मचाया कि अभिषेक से उनका अफेयर था और उन्होंने शादी करना का वादा किया था। इस बात पर जाह्नवी ने अपनी कलाई भी काट ली थी। हालांकि कुछ वक्त में ही मामला शांत हो गया और इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बताया गया। इसके अलावा ऐश की एक विवादास्पद किस ने भी बवाल मचा दिया था।

10 of 12
दरअसल, धूम 2 में ऐश और हृतिक  के बीच काफी हॉट किसिंग सीन हुआ था जिस पर बच्चन परिवार ने आपत्ति और नाराजगी जताई थी। इन सबके बीच आखिरकार वो वक्त आया जब ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

20 अप्रैल 2007 को बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में इन दोनों की शादी हुई जिसके लिए कहा जा रहा था कि बहुत कम लोग ही बुलाए जाएंगे। तस्वीरें बाहर आईं तो आधे से ज्यादा बॉलीवुड शामिल था। तो इसको लेकर भी विवाद बना था। शादी में रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूर और हृतिक रोशन को न्योता नहीं दिया गया था। जबकि हृतिक अभिषेक के बचपन के दोस्त हैं।

11 of 12
इन दोनों के अलगाव की खबरें भी बीच-बीच में आ ही जाती थीं लेकिन इनका रिश्ता मजबूत रहा। घर में खुशियां फिर आईं जब 16 नवंबर 2011 को आराध्या बच्चन का जन्म हुआ। आज पूरा बच्चन परिवार खुशी से साथ में रहता है। अभिषेक के लिए उनकी बेटी से बढ़ कर कुछ नहीं। वो उनके लिए किसी से भी लड़ सकते हैं और ऐसा ही एक बार हुआ भी।

कुछ महीनों पहले का ही वाकया है जब एक व्यक्ति ने ट्विटर पर अभिषेक और अराध्या की यह तस्वीर डाल कर मजाक उड़ाया था और लिखा था, 'इंतजार है कि कब अराध्या अपने पिता की फिल्में जैसे द्रोणा और झूम बराबर झूम देख कर ऐश से पूछेगी कि क्या मजबूरी थी?'  जो अभिषेक से शादी की। इस पर अभिषेक ने तगड़ा जवाब दिया।
विज्ञापन

12 of 12
अभिषेक ने बिना वक्त लगाए उस आदमी को लताड़ा कि उसे जो भी परेशानी है वो अभिषेक से रखे, उनकी बेटी को इसमें न घसीटे। अभिषेका का अपनी बेटी के लिए इस तरह दमदार तरीके से खड़े होना बहुत सराहा गया। आजकल अभिषेक रुपहले पर्दे से दूर हैं और ज्यादा फिल्में नहीं कर रहे हैं लेकिन वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में, अपनी बेटी के साथ बहुत खुश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें