amrish puri
अमरीश पुरी ने सिर्फ विलेन ही नहीं बल्कि हर उस किरदार में जान डाली जो उन्होंने निभाया। 1995 में रिलीज हुई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अमरीश ने काजोल के पिता का किरदार निभाया था। 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी।' जी हां, यह डायलॉग मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का है।' फिल्म में छोटा किरदार होने के बाद भी अमरीश ने वाहवाही लूटी थी।