फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: सड़क दु्र्घटना में बिग बॉस फेम अर्शी खान बुरी तरह घायल, अस्पताल में किया गया भर्ती

Mon, 22 Nov 2021 04:08 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक कार हादसे में अर्शी बुरी तरह जख्मी हो गई हैं। उन्हें दिल्ली के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
arshi khan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस फेम टीवी कलाकार अर्शी खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। सोमवार को राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक कार हादसे में अर्शी बुरी तरह जख्मी हो गई हैं। उन्हें दिल्ली के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मालूम हो कि अर्शी खान इन दिनों मशहूर पहलवान द ग्रेट खली से कुश्ती की ट्रेनिंग ले रही हैं। वो अपनी ट्रेनिंग के वीडियो लगातार इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं, पिछले दिनों अर्शी खान ने खली के साथ डांस करते हुए एक वीडियो अपलोड किया था।

पाकिस्तानी कहने पर ट्रोलर्स को दिया था जवाब
अर्शी बराबर ही ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। बीते दिनों नागरिकता के लिए ट्रोल किए जाने पर उन्होंने तगड़ा जवाब दिया था। उन्होंने साफ कहा था कि मैं भारतीय हूं और मेरे पास भारत सरकार द्वारा अनुमोदित सभी पहचान पत्र भी हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे अनावश्यक रूप से टारगेट करके ट्रोल किया गया। जिसकी वजह से मेरे काम को भी नुकसान हुआ। मुझे भारत में रहने वाली पाकिस्तानी नागरिक समझा जा रहा है, जिसके कारण मेरे काम को नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें