फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: सुशांत से ब्रेकअप की खबर को अंकिता ने इस कारण लंबे वक्त तक था छुपाया, बिग बॉस में किया खुलासा

Wed, 20 Dec 2023 11:51 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अंकिता ने कहा, 'फिर बाद में जब मैं विक्की के साथ रिश्ते में आई तो सभी ने बुरी तरह से ट्रोल किया लेकिन उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया, इतना कोई नहीं देता है।' 
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे-सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों बिग बॉस को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बिग बॉस 17 के घर पर अंकिता ने हाल ही में अपने एक्स  बॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बात की है। अंकिता लोखंडे शो में अक्सर सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करते हुए नजर आती हैं। अंकिता ने बताया कि सुशांत से ब्रेकअप के बाद उन्होंनें लंबे समय तक किसी को इसके बारे में नहीं बताया था।  
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद उन्होंने सबसे काफी वक्त तक इस बात को क्यों छुपाए रखा था। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता था कि वापस सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्हें अपने रिश्ते को लेकर एक उम्मीद थी। अंकिता ने कहा, 'मुझे याद है जब मेरा ब्रेकअप हुआ था तो दो साल तक मैं नहीं चाहती थी कि किसी को इसके बारे में पता चले।'  


Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी की लव लाइफ से कर्णेश की छुट्टी, स्टारडम मिलते ही बढ़ाने लगीं बिजनेसमैन से रिश्ता
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने कहा, 'फिर बाद में जब मैं विक्की के साथ रिश्ते में आई तो सभी ने बुरी तरह से ट्रोल किया लेकिन उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया, इतना कोई नहीं देता है।' अभिनेत्री ने बताया कि ब्रेकअप के बाद वह सुशांत के वापस आने की उम्मीद कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'मुझे सुशांत के वापस लौटने की उम्मीद थी, क्योंकि हमारा रिश्ता 7 साल का था। मुझे उम्मीद थी कि वह वापस लौट आएंगे। इसलिए मैंने किसी को नहीं बताया। मैं एक ऐसे घर में रह रही थी, जिसमें हर जगह हमारी तस्वीरें थीं। फिर जब मैं विक्की से मिली तो मुझे नहीं पता था कि क्या होगा लेकिन उन्होंने मेरा बहुत समर्थन किया।'

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने आगे कहा कि जब उन्होंने विक्की को जैन को डेट करना शुरू किया, तो विक्की को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। उन्होंने कहा, 'मेरी वजह से उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा और उन्होंने खुद को साबित किया। खासकर सुशांत की मौत के बाद लोगों ने हमसे सवाल किया, जब सुशांत और मेरा ब्रेकअप हुआ तो मैंने ढाई साल तक उनका इंतजार किया और उसके बाद मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई। मुझे लगता था कि मैंने क्या गलत किया? फिर जब विक्की मेरी जिंदगी में आए तो उन्होंने मुझे बहुत प्यार से संभाला। विक्की ने कभी किसी चीज के बारे में सवाल नहीं किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे- सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे अक्सर सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए बताया था कि वह उनके अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हो सकी थीं। जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। अंकिता और सुशांत की मुलाकात सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी और फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। 

Animal: एनिमल के 'जूता चाटने' वाले सीन पर निर्देशक की सफाई, बोले- लोग इसके पीछे की कहानी नहीं समझ पाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें