फिल्म 'एनिमल' में अभिनेता रणबीर कपूर और बॉबी देओल के दमदार अभिनय की खूब तारीफ हो ही रही हैं वहीं फिल्म फिल्म में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने भी अपने बिंदास अभिनय और रहस्यमयी किरदार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री की खूब चर्चा हो रही हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद तृप्ति डिमरी के करियर में काफी बदलाव आया है और उन्हें बड़े-बड़े प्रोजेक्ट भी ऑफर हो रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि तृप्ति डिमरी ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा से ब्रेकअप करके गोवा के एक बिजनेसमैन के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी है।