फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: बिग बॉस की ट्रॉफी पाने से चूके अभिषेक कुमार, जानें अभिनेता के करियर और असली नाम के बारे में?

Mon, 29 Jan 2024 12:40 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 17' का आज समापन होने जा रहा है।  तो आइए जानते हैं बिग बॉस के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार की संपत्ति, करियर और रिलेशनशिप के बारे में 
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक कुमार - फोटो : social media
छोटे पर्दे के हैंडसम हंक अभिषेक कुमार आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 17' का आज समापन होने जा रहा है। इस सीजन के मजबूत दावेदार अभिषेक कुमार ने मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा की तरह धांसू एंट्री ली। शो की शुरुआत में अभिनेता ने अपनी को-स्टार ईशा के साथ रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। तो आइए जानते हैं बिग बॉस के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार की संपत्ति, करियर और रिलेशनशिप के बारे में 
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक कुमार - फोटो : social media
अभिषेक का जन्म 26 अगस्त 1995 को भारत के एक शहर मंडी गोबिंदगढ़ में हुआ था। अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2018 में एक म्यूजिक वीडियो 'ये प्यार नहीं तो क्या है' से की थी। इसके बाद, अभिनेता ने वर्ष 2021 में छोटे पर्दे के सीरियल 'उडारियां' से डेब्यू किया। 'उडारियां' में अमरीक सिंह विर्क के किरदार से उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। अभिनेता फिर 'बेकाबू' नाटक में नजर आए, जिसमें उन्होंने आदित्य रायचंद की नेगेटिव किरदार निभाया था। अभिषेक ने अक्टूबर 2023 में 'बिग बॉस 17' के घर में एक प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया, जिससे उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss: बिग बॉस ने चमकाई इन सितारों की किस्मत, नहीं मिली ट्राफी लेकिन लग गया जैकपॉट
 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक कुमार - फोटो : social media
बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट का असली नाम अभिषेक पांडे था, लेकिन जब उनके को-स्टार्स ने उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से की तो उन्होंने अपना नाम बदलकर अभिषेक कुमार रख लिया। बताया जाता है कि अभिषेक बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'खिलाडी' की तरह ही अपनी बॉडी को फिट रखते हैं। वे अपनी बॉडी को मेंटेन रखने के लिए रोजाना जिम में समय बिताना पसंद करते हैं। 

4 of 5
ईशा मालविया, अभिषेक कुमार - फोटो : social media
अभिषेक कुमार अपनी 'उड़ारियां' की सह-कलाकार ईशा मालविया को डेट कर रहे थे, लेकिन 'बिग बॉस 17' में आने के बाद दोनों की राहें अलग हो गई। दरअसल, शो के शुरुआती दिनों में अभिषेक और ईशा का रिश्ता काफी जगजाहिर था, लेकिन समर्थ जुरेल की एंट्री के बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समर्थ ने दावा किया कि अभिषेक, ईशा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिसके कारण उनका ब्रेकअप हो गया।

यह भी पढ़ें: Animal: एनिमल ओटीटी रिलीज ने फिर छेड़ी बहस, फिल्म को महिला विरोधी बताकर उठी नेटफ्लिक्स से हटाने की मांग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक कुमार - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक लग्जरी जिंदगी जीने के शौकीन हैं। बताया जाता है कि उनके पास एक महिंद्रा थार, एक बीएमडब्ल्यू और एक रॉयल एनफील्ड बाइक है। अभिषेक कुमार की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। अभिनेता एक यूट्यूबर भी हैं, उनके यूट्यूब पर लगभग 978k से अधिक सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 672K फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें