फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि ने बताया अपने सरनेम 'पेडनेकर' का इतिहास, किए 400 साल पुराने मंदिर में दर्शन

Mon, 14 Sep 2020 08:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram: bhumipednekar
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करके उनसे जुड़ी रहती हैं। इतना ही नहीं भूमि पेडनेकर अपनी जिदंगी के बारे में फैंस से किस्से साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने सरनेम (उपनाम) पेडनेकर के इतिहास के बारे में बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram: bhumipednekar
कोरोना वायरस के वजह से फिल्मों की शूटिंग पूरी तरह से शुरू न होने पर इन दिनों भूमि पेडनेकर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में वह परिवार के साथ गोवा स्थित अपने पुश्तैनी घर पहुंची। भूमि पेडनेकर के गांव का नाम 'पेडणे' है। यहां पहुंचकर उन्होंने कुलदेवी के मंदिर में दर्शन भी किए। दर्शन करते हुए अपनी तस्वीरों और वीडियोज को भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर साझा भी किया। 
विज्ञापन

3 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram: bhumipednekar
इन तस्वीरों और वीडियो साझा करते हुए भूमि पेडनेकर ने अपने सरनेम पेडनेकर के इतिहास के बारे में बताया। साथ ही बताया कि इस मंदिर परिसर के पास ही उनका पुश्तैनी घर है। भूमि पेडनेकर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारे गांव में तीर्थस्थल को पेडणे कहते हैं। यह तीर्थ स्थान तीन मंदिरों को मिलाकर बना है। माउली देवी मंदिर, भगवती देवी मंदिर और रावल नाथ मंदिर।'
 

4 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram: bhumipednekar
भूमि पेडनेकर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'यह मंदिर 300 से 400 साल पुराने हैं। रावल नाथ मंदिर की किताबों में पेडणेकरों का जो सबसे पुराना जिक्र मिलता है, वह 1902 का है। मंदिर कहानियों से भरा हुआ है। यह पानी की औषधीय धाराओं से घिरा हुआ है जो स्वस्थ करने वाली और ऊर्जा देने वाली हैं। यहां पर जब भी आते हैं तो कुछ सीखने को मिलता है। सांस्कृतिक नजरिए से भरी-पूरी अपनी वंशावली के लिए मैं आभारी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : Amar ujala, Mumbai
सोशल मीडिया पर भूमि पेडनेकर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीरों और पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें भूमि पेडनेकर की आखिरी फिल्म की तो वह आखिरी बार फिल्म भूत में नजर आई थीं।

पढ़ें: सुशांत की याद में बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट ने गरीब बच्चों को खिलाया खाना, दिवंगत अभिनेता को ऐसे दी श्रद्धांजलि 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें