फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की याद में बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट ने गरीब बच्चों को खिलाया खाना, दिवंगत अभिनेता को ऐसे दी श्रद्धांजलि

Mon, 14 Sep 2020 07:34 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आज दुनिया छोड़े तीन महीने हो चुके हैं। उनके फैंस और करीबी अभी तक उन्हें भूल नहीं पाए हैं। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की याद में उनके करीबी खास अभियान चलाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। इस बीच टीवी के मशहूर निर्माता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने सुशांत सिंह राजपूत को बेहद खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : instagram: lostboyjourney
विकास गुप्ता ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों को खाना खिलाकर सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा दी है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई की याद में सोशल मीडिया के जरिए अलग अलग अभियान चलाती रही हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर #FeedFood4SSR अभियान चलाया है। जिसमें उन्होंने लोगों से गरीब और जरूरतमंदों को खाना खिलाने के अपील की।
विज्ञापन

3 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : instagram: lostboyjourney
श्वेता सिंह कीर्ति के इस अभिनय का समर्थन करते हुए विकास गुप्ता ने गरीब बच्चों को खाना खिलाया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो वीडियो साझा किए जिसमें वह ढेर सारे बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियोज को साझा करते हुए विकास गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा, #FeedFood4SSR और मैं यहां हूं। बच्चों के पास आज उनका पसंदीदा खाना होगा, मुस्कुराती आंखों के साथ मुस्कुराता हुआ चेहरा।'
 

4 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : voot
विकास गुप्ता ने अपने ट्वीट के आखिरी में लिखा, 'यह प्यार अवसर देने के लिए सुशांत सिंह राजपूत आपका धन्यवाद।' सोशल मीडिया पर विकास गुप्ता का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं विकास गुप्ता के दूसरे वीडियो में ढेर सारे बच्चे खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसे भी लोग पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea @ItsSsr
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई स्थित बांद्रा वाले घर में मिला था। शुरुआत में उनकी मौत की जांच मुंबई पुलिस और फिर पटना पुलिस ने की थी। हालांकि अब यह मामला सीबीआई, ईडी और एनसीबी के पास पहुंच गया है। इस मामले में एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को ड्रग्स का इस्तेमाल करने और लेन-देन करने पर गिरफ्तार किया गया है। 

पढ़ें: बंगाली परिवार से संबंध रखती हैं बॉलीवुड की ये 10 अभिनेत्रियां, खूबसूरती में नहीं हैं किसी से भी कम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें