बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी व्यस्त हैं। एक ओर वे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चंदू चैंपियन' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं इस बीच उनकी नई फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने अपनी नई फिल्म के लिए विशाल भारद्वाज के साथ हाथ मिलाया है। वहीं फिल्म के नाम से भी पर्दा उठा था। वहीं अब कार्तिक आर्यन के किरदार के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है।