अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' अपनी रिलीज के लिए तैयार है। कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित अभिनीत यह फिल्म दिवाली 2024 के दौरान सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच फिल्म की नॉन थिएट्रिकल डील को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जो दर्शकों का खासा ध्यान आकर्षित कर रही है।