भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु अपना MMS वायरल होने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। वीडियो वायरल होने बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन, अब करीब एक महीने उन्होंने ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वापसी कर ली है। वापस लौटते ही वह काफी एक्टिव मोड में नजर आ रही हैं।
हाल ही में यह खबर आई थी वायरल वीडियो मामले के बाद उन्हें पहली फिल्म ‘नमक हराम’ मिल गई है। इस बारे में एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए त्रिशा बताया था कि वो इस मूवी का हिस्सा बन चुकी हैं। यह खबर सोशल मीडिया में काफी चर्चा में रही थीं।