फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: इन अभिनेत्रियों की एक झलक पाने के लिए फैंस रहते हैं बेताब, लेती हैं मोटी फीस

Fri, 10 Sep 2021 03:07 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
आम्रपाली दुबे, मोनालिसा, काजल राघवानी - फोटो : Instagram

हिंदी और साउथ सिनेमा की तरह ही भोजपुरी सिनेमा भी इन दिनों काफी तरक्की कर रहा है। पिछले 2 दशक में भोजपुरी सिनेमा में काफी बदलाव देखने को मिला। आज के समय में भोजपुरी सिनेमा की ब्रांड वैल्यू 2000 करोड़ रुपए तक हैं। कई ऐसे भोजपुरी सितारे हैं जिन्होंने अपनी शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की लेकिन आज वो भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी छाए हुए हैं। इन सितारों ने अपने अभिनय के दम पर करोड़ों लोगों का दिल जीता है। मनोज तिवारी से लेकर रवि किशन तक कई सितारे ऐसे हैं जो आज सिनेमा के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं।

इन एक्ट्रेसस के दीवाने हैं फैंस

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स से तो आप सब वाकिफ हैं, लेकिन भोजपुरी सिनेमा की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेताब रहते हैं। रानी चटर्जी से लेकर, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दूबे सहित कई अभिनेत्रियां इस लिस्ट में शामिल हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको भोजपुरी सिनेमा के सबसे चहेती अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है, जिनकी एक झलक पाने के लिए यूपी-बिहार में प्रशंसक बेताब हैं।

विज्ञापन

2 of 8
मोनालिसा - फोटो : Instagram

मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की एक बड़ी अभिनेत्री हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। लेकिन साल 2008 में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती और मनोज तिवारी की फिल्म ‘भोले शंकर’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। बता दें मोनालिसा अब तक 90 से अधिक भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। वो भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली भाषा सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। यूपी बिहार में उनकी अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। बिग बॉस में आने के बाद तो उनके चाहने वालों की संख्या दोगुनी हो गई थी। आज वो टेलीविजन में भी सक्रिय हैं।  

 

विज्ञापन

3 of 8
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की सबसे सीनियर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 15 साल की कम उम्र में मनोज तिवारी के साथ साल 2004 में आई फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैइसावाला' में काम किया था। रानी चटर्जी की इस फिल्म ने उस समय सबसे अधिक कमाई की थी। इसके बाद से रानी चटर्जी ने कभी भी पीछे पलट कर नहीं देखा और वो आज भोजपुरी सिनेमा की क्वीन मानी जाती हैं।

 

4 of 8
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा सिंह

बिग बॉस ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का आज एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट सुपरस्टार रवि किशन थे। बता दें कि अभिनेत्री होने के साथ-साथ अक्षरा एक बहुत अच्छी सिंगर भी हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा वो टेलीविजन शोज जैसे ‘काला टीका’, सर्विस वाली बहू में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं।

विज्ञापन

5 of 8
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram

आम्रपाली दुबे

आज के समय में भोजपुरी सिनेमा में अगर कोई सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं तो वो हैं आम्रपाली दुबे। आज उन्हें भोजपुरी की नंबर 1 अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है। आम्रपाली दुबे कई हिंदी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2014 में निरहुआ के साथ फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। इन दोनों ने साथ में 30 से अधिक सफल फिल्में दी।

विज्ञापन

6 of 8
काजल राघवानी - फोटो : Instagram

काजल राघवानी

भोजपुरी सिनेमा की बड़ी स्टार काजल राघवानी ने अपने साल 2011 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म ‘सुगना’ थी। वो भोजपुरी स्टार रवि किशन, पवन सिंह, निरहुआ, खेसारी लाल के साथ कई सुपरहिट फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी क्यूटनेस की वजह से प्रशंसक उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

 

विज्ञापन

7 of 8
रिंकू घोष - फोटो : Social Media

रिंकू घोष

रिंकू घोष भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी काफी सक्रिय हैं। वो अपनी फिल्मों से अधिक अपने आइटम नंबर्स के लिए मशहूर हैं। बता दें कि रिंकू घोष अजय देवगन की फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में स्पेशल सॉन्ग कर चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ वो टेलीविजन सीरियल्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उनके डांस की यूपी बिहार में बहुत डिमांड है।

विज्ञापन

8 of 8
सीमा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सीमा सिंह    

भोजपुरी सिनेमा में 'आइटम क्वीन' के नाम से मशहूर अपने स्पेशल डांस की वजह से यूपी-बिहार में काफी सुर्खियों में रहती हैं। सीमा ने भोजपुरी फ़िल्म 'कहां जइब राजा नज़रिया लड़ाई के' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो राजस्थानी, मराठी, हिंदी, तमिल, बंगाली और गुजराती फ़िल्मों में भी आइटम नंबर्स कर चुकी हैं। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें