फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: आम्रपाली दुबे से लेकर अक्षरा सिंह तक, इन अभिनेत्रियों को हुआ शादीशुदा एक्टर्स से प्यार

Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
फिल्म जगत एक ऐसी जगह है जहां कब कहां कैसे रिश्ते बदल जाए इसका अंदाजा लगाना वाकई में काफी मुश्किल है। हिन्दी हो या फिर भोजपुरी सिनेमा अक्सर सितारे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कई दफा तो एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर कई कलाकारों का तलाक भी हो चुका है। भोजपुरी सिनेमा भी इससे अछूती नहीं रही है। भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो शादीशुदा एक्टर्स के प्यार में पड़ चुकी हैं।

कई रिश्तों का हुआ बुरा अंत

प्यार में पड़ी इन अभिनेत्रियों में से किसी का रिश्ता सफल रहा तो किसी के रिश्ते का अंत बुरे मोड़ पर हुआ। आम्रपाली दुबे से लेकर अक्षरा सिंह तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी अभिनेत्रियां शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram
आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निरहुआ की फिल्म से की थी। इन दोनों ने लगभग 30 फिल्मों में साथ में काम किया। दोनों भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। इन दोनों की रील लाइफ की केमिस्ट्री असल जिंदगी में भी देखने को मिली। इन दोनों की केमिस्ट्री इतनी ओरिजनल है कि एक बार तो लोग उन्हें पति-पत्नी समझने लगे। इन दोनों के रिश्ते की खबरें अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
निधि झा- यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
निधि झा

निधि झा इन दिनों यश कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों सोशल मीडिया पर कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। यशकुमार की शादी अभिनेत्री अंजना से हो चुकी हैं। हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया कि इन दोनों का आपस में तलाक हो चुका है।

4 of 6
पवन सिंह, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह और पवन सिंह के अफेयर की चर्चा भी भोजपुरी सिनेमा में आम रही हैं। हालांकि इनके प्यार की शुरुआत जितनी अच्छी हुई उतना ही बुरा हुआ इन दोनों का ब्रेकअप। आज आलम ये है कि ये दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं।  दरअसल जब ये दोनों तब रिश्ते में थे जब पवन सिंह की पहली पत्नी का निधन हो गया था। हालांकि पवन सिंह ने दूसरी शादी अक्षरा से न करके ज्योति सिंह से की और इन दोनों के रिश्ते का अंत हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
काजल राघवानी, खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
काजल राघवानी

भोजपुरी की सबसे हिट जोड़ियों खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भी हैं। इन दोनों के रिश्ते की चर्चा बहुत हुईं। हाल ही में अभिनेत्री ने खेसारी लाल यादव पर धोखा देने का आरोप लगाया था और साथ ही सवाल किया था कि वो अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर उनसे शादी करेंगे। काजल राघवानी द्वारा पूछे गए इस सवाल के बाद ये दोनों कभी भी साथ नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवि किशन - फोटो : Social Media
नगमा

रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। लेकिन एक समय ऐसा था जब शादीशुदा होने के बावजूद भी रवि किशन नगमा पर अपना दिल हार बैठे थे। रवि किशन ने अपने प्यार की बात खुद कबूल की थी कि दोनों रिश्ते में थे। हालांकि बिग बॉस में जाने के बाद रवि किशन का उनसे ब्रेकअप हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें