फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: अभिनेत्री नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं आम्रपाली दुबे, दादी की खुशी के लिए लिया था बड़ा फैसला

Wed, 22 Sep 2021 02:50 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
आम्रपाली दुबे ने आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री भोजपुरी सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली और टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। आम्रपाली ने अपना करियर टीवी से शुरू किया था, लेकिन भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने के बाद उन्हें उनके करियर में खूब लोकप्रियता मिली। आम्रपाली दुबे के यूपी और बिहार में बहुत चाहने वाले हैं। उनके अभिनय के साथ-साथ लोग उनके डांस के भी खूब दीवाने हैं। उनकी सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है।

भोजपुरी सिनेमा में कमाया खूब नाम

आम्रपाली की सोशल मीडिया पर लगभग 1.7 मिलियन प्रशंसकों की लिस्ट है। यूपी के गोरखपुर से ताल्लुक रखने वाली आम्रपाली दुबे ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। भोजपुरी सिनेमा में नाम मिलने के बाद अभिनेत्री ने कभी भी पीछे पलटकर नहीं देखा। हर कोई उनकी जिंदगी से जुड़ी बातों को जानने के लिए उत्सुक रहता है।आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको आम्रपाली दुबे की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं। जो निश्चित रूप से अपने नहीं सुनी होंगी।
विज्ञापन

2 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
डॉक्टर बनना चाहती थीं आम्रपाली

1987 में गोरखपुर में जन्मी आम्रपाली को अभिनेत्री बनने में कोई दिलचस्पी नहीं थीं। उनका पालन-पोषण मुंबई में ही हुआ है। आम्रपाली बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं। हालांकि पढ़ने में उनका मन बिलकुल भी नहीं लगता था। एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया था और भोजपुरी फिल्मों में आने का फैसला क्यों किया इस बात का भी खुलासा किया था।
विज्ञापन

3 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
दादी मां के तानों से तंग आ गई थीं आम्रपाली

एक मीडिया बातचीत के दौरान आम्रपाली ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने पहली भोजपुरी फिल्म अपनी दादी मां की खुशी के लिए की थी। दरअसल आम्रपाली की दादी को लगता था कि उनके गांव में कोई उन्हें नहीं पहचानता है, जिसे लेकर उन्हें दादी से दिन रात ताने मिलते थे। आम्रपाली ने बताया कि, ‘मैं दादी के तानों से तंग आ गई थी। मैंने इतने सारे टीवी शोज किए लेकिन उन्हें लगता है मुझे कोई नहीं जानता, इस बात ने मुझे काफी निराश किया।

4 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
टेलीविजन शो से की थी शुरुआत

आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी अभिनेत्री के रूप में की थी। उन्होंने ‘पलकों की छांव में’ काम किया था। इस शो में वो मुख्य किरदार में थीं। इससे पहले वो ‘सात फेरे’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुईं नजर आईं थीं। इसके अलावा आम्रपाली, ‘मायका’ और ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ जैसे शोज में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram
निरहुआ के साथ की थी शुरुआत

आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा था और उन्होंने अपने करियर की पहली फिल्म निरहुआ के साथ की थी। उनकी पहली फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ थी। जिसके बाद उन्होंने निरहुआ के साथ सुपरहिट फिल्म ‘रिक्शावाला’, ‘पटना से पाकिस्तान’ जैसी फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर खूब धमाल मचाया।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें