जॉन अब्राहम
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास
जॉन अब्राहम की इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘इनको इतना भाव मत दो, असली हीरोज आर्मी वाले हैं हमारे किसान हैं, उनके साथ सेल्फी लो’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस वीडियो के बाद जॉन ने अपने फैंस को खो दिया, मुझे लगा था वो बॉलीवुड में सबसे अच्छे कलाकारों में शामिल हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं उन्हें तब तक पसंद करता था, जब तक मैंने उनका ये बुरा बर्ताव नहीं देखा था’।