फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह जयंती: बड़े पर्दे पर भगत सिंह का किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, एक को तो मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

Tue, 28 Sep 2021 09:16 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भगत सिंह का किरदार निभा चुके हैैं ये कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

हर साल 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई जाती है। देश के लिए दिए गए भगत सिंह के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भगत सिंह ने अपनी सोच और इरादों से अंग्रेजों की हुकूमत को हिला दिया था और युवाओं में क्रांति की लहर भर दी थी। इस स्वतंत्रता सैनानी की इसी देश भक्ति और जब्जे को दर्शाती बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों में कई कलाकारों ने उनका किरदार बखूबी निभाया है। आज भगत सिंह की जयंती पर जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने लोगों का पर्दे पर भगत सिंह से परिचय कराया।

 जयराज

1954 में आई फिल्म 'शहीद- ए- आजम भगत सिंह' में अभिनेता जयराज क्रांतिकारी भगत सिंह के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन जगदीश गौतम ने किया था। फिल्म में जयराज के अलावा स्मृति बिस्वास, अशिता मजूमदार मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन

2 of 7
शम्मी कपूर  - फोटो : सोशल मीडिया

शम्मी कपूर 

फिल्म 'शहीद भगत सिंह' (1963) में मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में शम्मी कपूर के साथ अभिनेता प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य भूमिका में थे। इसका निर्देशन के एन बंसल ने किया था।

 

विज्ञापन

3 of 7
मनोज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज कुमार

भारत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज कुमार ने अपने फिल्मी सफर में कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया हैं। इसी क्रम में साल 1965 में उन्होंने फिल्म 'शहीद' में भगत सिंह का मुख्य किरदार निभाया।

4 of 7
सोनू सूद  - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद 

अभिनेता सोनू सूद भी पर्दे पर भगत सिंह की भूमिका में नजर आ चुके हैं। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में सोनू सूद ने शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म को सुकुमार नायर ने निर्देशित किया था।

विज्ञापन

5 of 7
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन

फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय देवगन भी भगत सिंह के किरदार में नजर आ चुके हैं। ये फिल्म साल 2002 में आई थी। इस साल भगत सिंह पर तीन फिल्में रिलीज हुई थीं, लेकिन दर्शकों ने अजय देवगन का किरदार खूब पसंद आया था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

 

विज्ञापन

6 of 7
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल

बॉबी देओल भी बड़े पर्दे पर साल 2002 में भगत सिंह की भूमिका निभाते दिखाई दिए। उनकी फिल्म का नाम '23 मार्च 1931: शहीद' था। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा उनके भाई सनी देओल ने आजाद चंद्रशेखर का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सिद्धार्थ  - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ 

साल 2006 में आई फिल्म 'रंग दे बसंती' में आमिर खान, चंद्रशेखर आजाद के किरदार में नजर आए। जबकि भगत सिंह का किरदार सिद्धार्थ ने निभाया था। यह फिल्म उस साल की बड़ी हिट साबित हुई थी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें