एस. मनस्वी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एस. मनस्वी
पुणे एफटीआईआई से उत्तीर्ण होने के बाद एस मनस्वी ने 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'छोटी बहू' जैसे कई धारावाहिकों के लिए संवाद लिखे। साल 2011 में एस. मनस्वी ने राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म 'लव यू...मि. कलाकार' से फिल्म निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की। इस फिल्म में तुषार कपूर, अमृता राव, राम कपूर, मधु, किरण कुमार, जय कालरा की मुख्य भूमिकाएं थी। यह फिल्म कुछ खास सफल नहीं रही और एस. मनस्वी दोबारा छोटे पर्दे के शो के डायलॉग लिखने में व्यस्त हो गए।