रवीना और रवि टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
17 फरवरी को रवीना टंडन के दिवंगत पिता रवि टंडन की 87वीं जयंती है। अभिनेत्री ने 11 फरवरी को ही अपने पिता को खो दिया था। रवि टंडन का उनके जुहू स्थित घर पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया था। गुरुवार को, अपने पिता को याद करते हुए, रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे पापा। मेरी जिंदगी फिर कभी वैसी नहीं होगी। आप हमेशा मेरी आंखों के तारा रहेंगे। चीयर्स!" रवि टंडन बॉलीवुड के सबसे महान फिल्म निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने 'नजराना', 'अनहोनी', 'खेल खेल में', 'जिंदगी', 'खुद-दार', 'मजबूर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। 11 फरवरी को, रवीना ने अपने सोशल हैंडल पर उनके निधन की दुर्भाग्यपूर्ण खबर साझा की थी। उन्होंने पुरानी तस्वीरों के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "आप हमेशा मेरे साथ चलोगे, मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी, मैं आपको कभी जाने नहीं दूंगी। लव यू पापा"।
Raveena Tandon: पिता रवि टंडन के जन्मदिन पर भावुक हुईं रवीना, सात दिन पहले ही हुआ था निधन