फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan-Shibani Haldi Ceremony: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की हल्दी सेरेमनी हुई शुरू, पीले लहंगे में रिया चक्रवर्ती ने मारी एंट्री

Thu, 17 Feb 2022 06:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर हल्दी सेरेमनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन जारी है। बीते कुछ दिनों में कई स्टार कपल्स शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं और अब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फरहान और शिबानी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज यानी 17 फरवरी को कपल की हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया है। फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी पहुंचीं। इस मौका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रिया फंक्शन में एंट्री लेती हुई दिख रही हैं।
 
वायरल वीडियो में रिया चक्रवर्ती हल्दी सेरेमनी के लुक में सजी हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने पीले कलर का खूबसूरत आउटफिट पहना है। उन्होंने खुले बालों के साथ मेकअप से अपने लुक को पूरा किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
दोस्तों के साथ पार्टी करते फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल में, फरहान अख्तर ने अपनी बेचलर पार्टी का भी आयोजन किया था, जिसकी तस्वीर खुद फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में रितेश सिधवानी और शकील लड़क समेत फरहान के कई करीबी दोस्त साथ में पोज देते नजर आ रहे थे। फरहान अख्तर ने कैप्शन में लिखा, लड़के वापस शहर में आ गए हैं। हैशटैग स्टेज डे नाइट फीवर।
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर की इस पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी मौजूद रही थीं। हालांकि उन्होंने अनोखे अंदाज में इस पार्टी में शिरकत की थी। सामने आई तस्वीर में फरहान अख्तर के दोस्त शिबानी दांडेकर और फरहान के फेस मास्क पहने दिखाई दिए थे। यह वही मास्क है जो फरहान के वैलेंटाइन डे पोस्ट पर भी नजर आया था।

4 of 5
जावेद अख्तर , फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर - फोटो : social media
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले कई सालों से दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया था कि दोनों 21 तारीख को कोर्ट मैरिज करेंगे। दोनों अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं और इसी वजह से दोनों अपने फंक्शन से मीडिया को दूर रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि दोनों 19 फरवरी को महाराष्ट्रियन तरीके से शादी रचा रहे हैं। दोनों के फंक्शन शनिवार को अख्तर के खंडाला वाले फार्महाउस पर किए जाएंगे, जहां पर उनके कुछ करीबी लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें