फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बागबान के लेखक शफीक अंसारी का निधन और कटरीना कैफ हुईं ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Wed, 03 Nov 2021 07:55 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
शफीक अंसारी, कटरीना कैफ - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी का आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे मोहसिन अंसारी ने पिता के दुखद निधन की खबर की पुष्टि की। आज उनके शव को मुंबई के ओशिवारा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। शफीक अंसारी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में बतौर स्क्रीन राइटर की थी। उन्होंने फिल्म दोस्त की स्क्रिप्ट लिखी थी। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा थे। इसके बाद उन्होंने 1990 में आई धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म दिल का हीरा के अलावा दिलीप कुमार, गोविंदा और माधुरी की मशहूर फिल्म इज्जतदार की भी स्क्रिप्ट लिखी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म प्यार हुआ चोरी चोरी की स्क्रिप्ट लिखी थी, जिसमें मिथुन और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री गौतमी के लिए भी के लिए भी स्क्रिप्ट राइटिंग की थी।
 
दुखद: बागबान के स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी का निधन, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक


 
विज्ञापन

2 of 10
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो जो भी करती हैं वो तुरंत ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। इन दिनों कटरीना अपनी आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन इसी के साथ वो विक्की कौशल के साथ अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं है। रिपोर्ट्स की माने तो ये दोनों दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर बहुत ही बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। लोग सोशल मीडिया पर कटरीना को उनके लुक के लिए काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल कटरीना ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। उनकी ये फोटोज अपने सोशल मीडिया पर डालने के बाद देखते ही देखते वायरल हो गईं और वो लोगों के निशाने पर आ गईं। कटरीना कैफ के चेहरे और उनके लिप के लिए लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
 
Social Media: लिप सर्जरी को लेकर फिर ट्रोल हुईं कटरीना कैफ, लोगों ने कहा-बिगाड़ लिया है अपना चेहरा


 
विज्ञापन

3 of 10
RC15 - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म निर्देशक शंकर की साई-फाई फिल्म 'आरसी 15' के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो गई है। टीम ने हाल ही में पुणे, सतारा में शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा किया। शंकर ने जिस तरह से इसके सीन्स फिल्माए हैं, पूरी कास्ट इससे बेहद खुश है। साउथ सुपरस्टार रामचरण और शंकर को साथ देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। यह एक मेगा बजट फिल्म होने के साथ-साथ निर्देशक शंकर के करियर की भी अहम फिल्म है। फिल्म ‘आरसी 15’ कियारा आडवाणी के करियर के लिए भी काफी खास फिल्म मानी जा रही है। कियारा को हिंदी सिनेमा में आए सात साल हो चुके हैं और उनके खाते में सिर्फ कबीर सिंह ही ऐसी फिल्म है जिसे सुपरहिट का दर्जा दिया जा सकता है। हालांकि शेरशाह में भी कियारा के एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है।
 
RC15: कियारा और रामचरण की फिल्म 'आरसी 15' के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म

 

4 of 10
Bollywood Celebs - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवाली का त्योहार आते ही प्रदूषण और पटाखों की चर्चा जोरों पर होने लगती है। प्रदूषण की समस्या को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में पटाखे जलाने पर रोक लगा दी गई है। दिवाली के मौके पर इस तरह का प्रतिबंध लगाना कई सितारों को रास नहीं आ रहा। कंगना ने भी पटाखे ना जलाने की बात पर असहमति जताई है। उन्होंने सदगुरु का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है कि जिन लोगों को पर्यावरण की चिंता है वह इन तीन दिन गाड़ियों का इस्तेमाल भी ना करें। लेकिन कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने फैंस से पटाखे ना जलाने की अपील की। हालांकि इस अपील की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। चलिए जानते हैं कौन से हैं वे सितारे...
 
Diwali 2021: इन सितारों ने की थी पटाखे न जलाने की अपील, यूजर्स ने जमकर किया था ट्रोल


 
विज्ञापन

5 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नॉन फंजिबल टोकन (NFT) कलेक्शन के लिए पहले दिन भारत में 5,20,000 डॉलर (करीब 3.88 करोड़ रुपये) की बोली लगी है। अगले दो दिन में यह बिड क्लोज होगी तब तक यह रकम और आगे बढ़ सकती है। यह रिकॉर्ड बोली अमिताभ की आवाज में उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता मधुशाला के संग्रह के लिए लगाई गई है। इसके अलावा नीलामी में बिग बी के ऑटोग्राफ वाली फिल्मों के पोस्टर और कलेक्टबल्स शामिल किए गए थे। अमिताभ के अलावा सनी लियोनी की NFT ‘मिसफिट्ज’ भी तुरंत बिक गई। इसे लांच करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि इसे गुलाबी रंग और टैटू वाले लड़के पसंद हैं और वह बाद में उन्हें लंच के स्वरूप में खा भी जाती हैं।
 
NFT: अमिताभ की ‘मधुशाला’ के लिए पहले ही दिन लगी रिकॉर्ड बोली, सनी लियोनी की नई NFT भी तुरंत बिक गई



 

 
विज्ञापन

6 of 10
क्रिस्टन स्टीवर्ट-डायलन मेयर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीलाइट एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने हाल ही में अपनी सगाई की जानकारी देकर लोगों को चौंका दिया है। क्रिस्टन लंबे समय से डायलन मेयर को डेट कर रही हैं। जिसके बाद हाल में ही क्रिस्टन स्टीवर्ट ने डायलन को शादी के लिए हां कह दी है। दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली है। इस बात का खुलासा क्रिस्टन ने द हावर्ड स्टर्न शो के दौरान किया। डायलन एक एक्ट्रेस और लेखक हैं। वह 'मोक्सी', 'रॉक बॉटम' और 'मिस 2059' जैसी फिल्मों के लिए फेमस हैं। इतना ही नहीं क्रिस्टन ने बताया कि वह जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। ई न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में क्रिस्टन कहती हैं 'हम दोनों सच में शादी कर रहे हैं। मैं प्रपोज करना चाहती थी, इसलिए मुझे लगता है कि मैंने जो कुछ भी चाहा वह पूरा होने जा रहा है।'
 
Wedding Bells: ट्वीलाइट एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने अपनी गर्लफ्रेंड डायलन से की सगाई, जल्द करने वाली हैं शादी

 
विज्ञापन

7 of 10
रिंकू घोष - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत के बहुत से सितारे ऐसे होते हैं जो लगातार काम करते रहते हैं जबकि कई सितारे कुछ ब्रेक के बाद काम पर लौटते हैं। कई बार लगातार फ्लॉप फिल्में देने से तो कभी पारिवारिक वजहों से कई सितारे ब्रेक पर जाकर फिर फिल्मों में वापसी करते हैँ। भोजपुरी सिनेमा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। हाल ही में छह साल से बड़े पर्दे से दूर अभिनेत्री रिंकू घोष भी अब भोजपुरी सिनेमा में लौट रही हैं। रिंकू ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। उन्होंने इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया लेकिन फिर उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। वह करीब छह साल से ब्रेक पर थीं अब वह वापसी के लिए तैयार हैं। रिंकू बहुत जल्द जी गंगा के एक रियलिटी शो में नजर आएंगी। इसके साथ ही रिंकू ने एक इंटरव्यू में पर्दे से दूर रहने की वजह बताई है।
 
भोजपुरी: सालों बाद इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं अभिनेत्री रिंकू घोष, इस वजह से हो गई थीं फिल्मों से दूर


 

8 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
रोशनी से जगमगाता दिवाली का त्योहार आ गया है और हर तरफ इसकी धूम देखने को मिल रही है। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी त्योहार के लिए खरीददारी कर रहे हैं। मिठाई से लेकर नए कपड़ों और दीयों तक हर खूबसूरत चीज खरीदी जा रही है। हालांकि इस मौक पर एक बार फिर पटाखों को लेकर बहस शुरू हो गई है। पिछले कई सालों से पटाखों पर बैन लगाने और उनका ना इस्तेमाल करना का मुद्दा उठाया जाता है क्योंकि इससे प्रदूषण होता है। वहीं कई लोगों का कहना है कि सिर्फ ऐसी बातें दीवाली के वक्त ही क्यों कही जाती हैं जबकि दूसरे त्योहारों और शादी के मौके पर जमकर आतिशबाजी होती है। अब इस मुद्दे पर हाल ही में बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी अपनी राय साझा की है। कंगना ने भी पटाखे ना जलाने की बात पर असहमति जताई है। उन्होंने सदगुरु का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है कि जिन लोगों को पर्यावरण की चिंता है वह इन तीन दिन गाड़ियों का इस्तेमाल भी ना करें।
 
भोजपुरी: सालों बाद इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं अभिनेत्री रिंकू घोष, इस वजह से हो गई थीं फिल्मों से दूर

9 of 10
सलमान खान, यूलिया - फोटो : Instagram
दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में मनोरंजन जगत में इसकी खूब धूम देखने को मिल रही है। इंडस्ट्री में हर बड़े त्योहार पर किसी ने किसी सितारे के घर पार्टी रखी जाती है जहां बॉलीवुड के दिग्गज सितारे शामिल होते हैं। हाल ही में रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिले। रमेश तौरानी ने हाल ही में दिवाली पार्टी होस्ट की जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए। इस मौके पर सलमान खान भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ पार्टी में पहुंचे। एक तरफ जहां सलमान खान खान ब्लैक शर्ट और जींस पहनी थी तो वहीं यूलिया ब्लैक पोल्का डॉट वाली साड़ी में नजर आईं। हालांकि दिवाली पार्टी में  शामिल होने से पहले सलमान ने कुछ ऐसा कर दिया जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की नजर पड़ गई और अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
 
वीडियो: यूलिया वंतूर के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचे सलमान ने किया कुछ ऐसा, यूजर्स बोले- जैंटलमैन तो ऐसा नहीं करते


 
विज्ञापन

10 of 10
गौहर खान-जैद दरबार - फोटो : social media
अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान की शादी के बाद यह पहली दिवाली होगी। वह दिवाली इस बार परिवार से दूर सेट पर ही मनाएंगी। उनका कहना है कि जैद दरबार के साथ शादी के बाद यह मेरी पहली दिवाली है और हमारे लिए बहुत खास है। मैं इस वक्त शूटिंग कर रही हूं और जैद के साथ दिवाली वर्चुअली मनाऊंगी। पिछले साल दिसंबर में अभिनेता जैद दरबार से शादी करने वाली गौहर खान का कहना है कि जब मैं जैद और पूरे परिवार से मिलती हूं, तो खोई  हुई मस्ती की भरपाई करती हूं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि इस समय मैं अपनी अगली श्रृंखला की शूटिंग के लिए भोपाल में हूं। हर दिन मैं सिर्फ इस बारे में सोच रही हूं कि इस बार मैं दिवाली के उत्सव में हिस्सा नहीं ले पा रही हूं।
 
सोशल मीडिया: गौहर खान ने कहा- यह मेरी और जैद की पहली दिवाली, वर्चुअल सेलिब्रेट करेंगे


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें