फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: डर के साए में जी रहे सलमान खान समेत ये सितारे, हमले के डर से मिल चुकी खास सुरक्षा

Sun, 14 Apr 2024 09:10 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलने की खबर सामने आई है। ऐसे में अब पुलिस उनकी सुरक्षा और बढ़ा सकती है। सलमान से पहले भी कई सितारे हैं, जिन्हें हमले के डर से सुरक्षा मिल चुकी है। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
इन सितारों को मिली सुरक्षा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलियां चलने की खबर सामने आई है। आज रविवार सुबह 5 बजे 2 हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। हमलावरों ने बांद्रा में सलमान के घर के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से भाग गया। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान की पहले ही सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सलमान की सुरक्षा और बढ़ा सकती है। सलमान से पहले भी कई सितारे हैं, जिन्हें हमले के डर से सुरक्षा मिल चुकी है। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान 
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की पिछले साल जवान और पठान हिट जाने के बाद खतरे की आशंका देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई थी। पिछले साल शाहरुख को Y+ सुरक्षा दी गई। अभिनेता के साथ हर समय बॉडीगार्ड के तौर पर 6 पुलिस कमांडो रहते हैं।  

Salman Khan: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक से आए दो शूटर्स ने चलाई गोलियां, बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भी सुरक्षा काफी टाइट है। बिग बी को मुंबई पुलिस की तरफ से खास सुरक्षा मिली हुई है। जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद अभिनेता के बंगले जलसा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। बिग बी को Y+ सुरक्षा मिली हुई है।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। सरकार ने अभिनेत्री को Y+ सिक्योरिटी प्रदान की हुई है। कंगना बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री हैं, जिन्हें ये खास सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा में 10 से 12 सीआरपीएफ जवान अलग-अलग शिफ्ट में हमेशा तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर को पिछले साल फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के कांसर्ट में लगा सितारों का मेला, कृति की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें