फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: निर्देशक एटली ने शाहरुख खान को दिया फिल्म 'जवान' की सफलता का श्रेय, बोले- हर कोई उन्हें प्यार करता है

Fri, 08 Sep 2023 11:41 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान-एटली - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई। फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया। फिल्म की दमदार सफलता और फैंस के मिल रहे बेसुमार प्यार को देख सुपरस्टार शाहरुख खान ने खुशी जताई थी और अपने फैंस को धन्यवाद दिया था। वहीं, अब फिल्म के निर्देशक एटली ने 'जवान' को मिल रहे दर्शकों के प्यार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
एटली-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'जवान' के निर्देशक एटली ने गुरुवार रात मुंबई के गेयटी गैलेक्सी सिनेमा का दौरा कर प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया। जब फिल्म निर्माता थिएटर से बाहर निकल रहे थे तो उन्हें पैपराजी ने घेर लिया और उनसे उनकी फिल्म की शानदार शुरुआत के बारे में भी पूछा। एटली ने 'जवान' की सफलता का श्रेय शाहरुख खान को दिया और उनकी फिल्म को प्यार देने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया।



Karan Johar: 'पहले और अब के कंटेंट में काफी फर्क है' ,हिंदी सिनेमा की बदलती रूपरेखा पर करण जौहर की दोटूक

 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान-एटली - फोटो : सोशल मीडिया
एटली ने कहा, "हर किसी को प्यार, हर कोई वापस प्यार कर रहा है। हर कोई शाहरुख खान को प्यार करता है''। जब एटली से फिल्म की सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''यह सब शाहरुख सर की वजह से है।'' उन्होंने फिल्म की दमदार शुरुआत का श्रेय शाहरुख खान को दिया और अपनी टीम की भी तारीफ की। फिल्म की रिलीज के बाद भी एटली ने दर्शकों को उनकी फिल्म पर अपार प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद दिया था और कहा था, “फिल्म अद्भुत है। फिल्म को बोलने दीजिए, ज्यादा बात नहीं करना चाहता। आप सभी को धन्यवाद। आपसे प्यार है।"

Shilpa Shetty: बच्चों के साथ बैठकर भोजन करना बहुत जरूरी, शिल्पा ने साझा किए सुखी वैवाहिक जीवन के मूल मंत्र

4 of 5
शाहरुख खान-जवान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने भी फिल्म की बंपर ओपनिंग पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि वह प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा, “वाह, मुझे समय निकालना होगा और प्रत्येक फैन क्लब और आप सभी को धन्यवाद देना होगा, जो सिनेमाघरों में और यहां तक कि बाहर भी इतनी खुशी से आए हैं, इसलिए अभिभूत हूं कि जैसे ही मैं एक या दो दिन में अपनी सांसें वापस पा लूंगा, निश्चित रूप से आवश्यक कदम उठाऊंगा। 'जवान' से प्यार करने के लिए आपको प्यार।

Fighter: अनिल-दीपिका संग 'फाइटर' के लिए जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे ऋतिक, साथ नजर आए तीनों सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पूरे देश में एक उत्सव में बदल गई। देशभर से सिनेमाघरों के अंदर और बाहर प्रशंसकों के नाचने, पटाखे फोड़ने, रंगों से खेलने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसकी कमाई के शुरुआती आंकड़ों को देख आभास हो गया है कि 'जवान' एक मेगा ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। 'जवान' अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन गई है। एटली निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं में 75 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और हिंदी भाषा में 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और रिद्धि डोगरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म में एक विस्तारित कैमियो भूमिका निभाई है।

Jawan: 'जवान' की दीवानी हुईं बी-टाउन की 'धक-धक गर्ल', माधुरी दीक्षित ने जताई शाहरुख की फिल्म देखने की इच्छा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें