फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayan Mukerji Birthday: केवल दो ही फिल्मों का निर्देशन कर मशहूर हो गए अयान मुखर्जी, ऐसे शुरू किया था करियर

Sat, 15 Aug 2020 08:15 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता- निर्देशक अयान मुखर्जी अपना जन्मदिन 15 अगस्त को मनाते हैं। अयान मुखर्जी बॉलीवुड के उन निर्देशकों में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में बतौर निर्देशक बड़ी पहचान बनाई है। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही निर्देशन में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाई। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको अयान मुखर्जी से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी बॉलीवुड अभिनेता देब मुखर्जी के बेटे हैं। अयान मुखर्जी का जन्म 15 अगस्त साल 1983 में कोलकाता में हुआ था। उनके पिता बंगाली और बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने कलाकार रह चुके हैं। उनके परिवार के ज्यादातर लोगों का संबंध फिल्मों से रहा है। अयान मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सह निर्देशक की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
अयान मुखर्जी - फोटो : Instagram
अयान मुखर्जी अपने जीजा आशुतोष गोवारीकर की फिल्म स्वदेस के सह निर्देशक के थे। यह फिल्म साल 2004 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। अयान मुखर्जी ने करण जौहर की फिल्म कभी अलविदा न कहना में भी बतौर सह निर्देशक के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्मों का निर्देशन करने का फैसला किया।

4 of 5
रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी ने अब तक कुल दो फिल्मों का ही निर्देशन किया है। निर्देशक के तौर पर अयान मुखर्जी की डेब्यू फिल्म वेक अप सिड थी। यह फिल्म साल 2009 में आई थी फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। अयान मुखर्जी ने अपनी पहली ही फिल्म से बड़े पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल, रानी और अयान मुखर्जी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अयान मुखर्जी ने दूसरी फिल्म भी अभिनेता रणबीर कपूर के साथ की थी जिसका नाम ये जवानी है दीवानी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केकलां मुख्य भूमिका में थीं। इन दोनों फिल्मों के लिए अयान मुखर्जी फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के तौर पर नामकिंत हो चुके हैं। गौरतलब है कि अयान की दोनों ही फिल्मों में रणबीर कपूर मुख्य किरदार में थे। वहीं उनकी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

पढ़ें: खुद को अब भी स्टंटमैन ही मानते हैं विद्युत जामवाल, संघर्ष के साथियों के नाम लिखी ये भावुक चिट्ठी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें