फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2020: अमिताभ बच्चन से कंगना रनौत तक, सितारों ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Sat, 15 Aug 2020 07:45 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस का मौका बॉलीवुड के लिए हमेशा से ही खास रहा है। देशभक्ति फिल्मों की बात करें चाहें गानों की, बॉलीवुड ने हमेशा ही हमारे वीरों की वीरता का बखान किया है। आज के दिन बॉलीवुड के कई सितारों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने इस बार कोविड 19 वॉरियर्स को सलामी दी है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा कि 'कोविड 19 के खिलाफ लड़ने वाले सच्चे योद्धा, सलाम, आजादी के इस दिन सभी को शांति और समृद्धि की दुआएं।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना रनौत की डिजिटल टीम ने अभिनेत्री की एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें वो पेड़ लगाती दिख रही हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएं कि इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर लिखते हैं, 'हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई। मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हजारों सालों तक तरक्की करे और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए। भारत माता की जय। जय हिंद। सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो तिरंगे के रंग की चूड़ियां पहनी नजर आ रही हैं। स्वरा ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे इंडिया। तुम्हारी खुशबू कभी ना खत्म हो। आई लव यू। सभी देशवासियों को आजादी दिवस की शुभकामनाएं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें