वैसे तो आम जीवन में ही ये कहावत खूब मशहूर है कि सफलता के बाप बहुत होते हैं लेकिन विफलता की मां कोई नहीं होती। लेकिन, सिने जगत में हर शुक्रवार बदलने वाली किस्मत के कारोबार में ये कहावत और सटीक लागू होती है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से करोड़ों रुपये की कमाई करने वाली निर्माता विपुल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन की जोड़ी फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ के फ्लॉप होने के बाद टूट गई है। सूत्र बताते हैं कि सुदीप्तो ने अपनी अलग फिल्म कंपनी खोल ली है और अपनी अगली फिल्म पर काम भी शुरू कर दिया है।