द फर्स्ट ओमेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘दुकान’ के अलावा इस हफ्ते ‘इरा’, ‘गौरेया लाइव’, ‘गुडलक’ और ‘द लॉस्ट गर्ल’ जैसी कम नामचीन फिल्मों के अलावा अक्षय ओबेरॉय और कनक बुद्धिराजा की फिल्म ‘एक कोरी प्रेमकथा’ भी इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस हफ्ते रिलीज की कतार में लगी हिंदी फिल्म ‘जेएनयू’ इस शुक्रवार भी रिलीज नहीं होगी और जानकारी के मुताबिक इसकी रिलीज एक बार फिर आगे खिसक गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म को इसके मेकर्स के मुताबिक हाल ही नहीं मिल रहे हैं। ट्रेड में चर्चा ये भी है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए जो अतिरिक्त रकम चाहिए, उसे जुटाने के लिए फिल्म निर्माता नए सिरे से कोशिशें कर रहे हैं।