फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan NCB Case: लग्जरी गाड़ियों और महंगे कपड़ों का शौकीन है आर्यन खान, एनसीबी हिरासत में भी कई बार बदला लुक

Tue, 05 Oct 2021 12:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Aryan khan - फोटो : सोशल मीडिया
लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाला आर्यन खान सात अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में रहेगा। उसे क्रूज पर ड्रग्स के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। 24 साल के आर्यन खान को लेट नाइट पार्टी करना बेहद पसंद है। उसके इंस्टाग्राम पर आपको ऐसी कई तस्वीरें मिल जाएंगी जो उसके लाइफस्टाल को बयां करती हैं।

पिता ने लगा दिया जोर फिर भी नहीं मिली जमानत
आर्यन की जमानत के लिए शाहरुख खान ने मुंबई के सबसे महंगे वकील सतीश मानशिंदे को केस दिया लेकिन उनकी सभी दलीलें नाकाम साबित हुई। एनसीबी ने आर्यन खान सहित आठ लोगों को शनिवार को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज में रेव पार्टी करते हुए हिरासत में लिया था। आर्यन खान के पास से 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस और MDMA की 22 गोलियां मिली हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
aryan khan - फोटो : इंस्टाग्राम
24 साल के आर्यन ने लंदन के सेवन ऑक्स स्कूल से 12वीं पास की है। इससे पहले उसने मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ाई की है। आर्यन को 2020 में यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन, स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स की डिग्री मिली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

विज्ञापन

3 of 6
aryan khan - फोटो : social media
आर्यन फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर स्टारकिड है। अपने पिता की तरह वो भी हमेशा सुर्खियों में रहता है। आर्यन काफी स्टाइलिश और हैंडसम है। लड़कियों के बीच आर्यन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसी वजह से आर्यन का नाम कई लड़कियों से भी जुड़ चुका है।

4 of 6
aryan khan - फोटो : social media
आर्यन खान को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। उसके इंस्टाग्राम पर आपको ऐसी कई तस्वीरें मिल जाएंगी जो उनकी अमीरी का सबूत देती हैं। पिता शाहरुख खान की तरह ही आर्यन के पास लग्जरी गाड़ियां हैं। किंग शाहरुख खान का शहजादा आर्यन खान अक्सर गर्लफ्रेंड्स और पार्टीज को लेकर खबरों में रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन के पास फरारी, बीएमडब्ल्यू आई 8 जैसी करोड़ों की कारें हैं। वो लाखों के कपड़े भी पहनता है। आर्यन ने एनसीबी की हिरासत में ही तीन बार अपना लुक बदल लिया। वो जब भी बाहर आया, अलग अलग लुक में दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर्यन खान - फोटो : Social Media
आर्यन खान ने बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू कर लिया है। उसने फिल्म 'द लॉयन किंग' में उन्होंने सिंबा के रोल को अपनी आवाज दी थी। इसी फिल्म के लिए उसके पिता शाहरुख खान ने मुफासा के लिए आवाज दी थी। बीते दिनों उसे करण जौहर के स्टूडियो के बाहर देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें