ड्रग्स केस में गुरुवार को हुई लंबी सुनवाई के बाद भी आर्यन खान को जमानत नहीं मिल सकी। शाहरुख खान के लाडले को कुछ दिन और जेल में ही गुजारने होंगे। ऑर्थर रोड जेल में आर्यन को बैरक में शिफ्ट कर दिया है। आर्यन का अंडर ट्रायल नंबर N956 है। आर्यन को जेल में आम कैदियों की तरह ही रहना पड़ रहा है। जेल में आर्यन खान को उसके घर से 4500 रुपये मनी आर्डर आए हैं, जिससे वो कैंटीन से अपनी पसंद की वस्तु और खाद्य पदार्थ मंगा सकता है। दरअसल जेल प्रशासन घर या बाहर का खाना अदालत के आदेश के बाद ही दे सकती है। आर्यन के लिए ऐसा कोई आदेश नहीं है, ऐसे में उसे जेल का खाना ही दिया जा रहा है। जेल प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट का आर्डर है कि कैदियों को हफ्ते में मोबाइल से वीडियो कॉल पर अपने परिजनों से बात करने दिया जाए। उसी के तहत आर्यन को उनके परिवारजनों से वीडियो कॉल कराई गई है, मालूम हो कि कोविड की वजह से कोई भी कैदी अपने परिवार से मुलाकात नहीं कर सकता है।
टॉलीवुड अभिनेता साई धरम तेज 10 सितंबर को बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। ये घटना दुर्गमचेरुव केबल ब्रिज के पास हुई। साई एक स्पोर्ट्स बाइक चला रहे थे और कीचड़ की वजह से वो फिसल गए और दुर्घटना हो गई थी। यह घटना इतनी गंभीर थी कि साई लंबे समय तक होश में ही नहीं आए। अब खबर है कि अभिनेता अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अभिनेता चिरंजीवी ने बताया कि साई अब बिल्कुल ठीक हैं। 15 सितंबर यानी आज साई का जन्मदिन भी है। इस खास मौके पर चिरंजीवी ने उनके फैंस के साथ यह गुड न्यूज साझा की। साई मशहूर अभिनेता चिरंजीवी, नागा बाबू और पवन कल्याण के भांजे हैं। साई धरम तेज आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। साई धरम तेज ने अपने अभी तक के फिल्मी करियर में एक से हिट फिल्में दी हैं। बाइक एक्सीडेंट के बाद साई धर्म तेज की हालत थोड़ी नाजुक हो गई थी। इतना ही नहीं एक्सीडेंट के बाद एक्टर को कई दिनों तक आईसीयू में तक रहना पड़ा था। उनके एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद से फैंस काफी परेशान हो रहे थे।
सड़क किनारे हारमोनियम लेकर मखमली आवाज में गा रहे अगर इस शख्स को अगर आप भिखारी समझ रहे हैं तो जरा फिर से थोड़ा ध्यान से देखिए। यह शख्स कोई आम इंसान नहीं बल्कि बॉलीवुड का जाना माना सिंगर है। अब आप सोच रहे होंगे कि जाने माने सिंगर की ऐसी हालत क्यों हुई, क्या वे किसी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो हम आपको बता दें, ऐसा भी कुछ नहीं है। अक्सर आपने कलाकारों को एक्ट के दौरान उन्हें अलग-अलग अवतार में देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार बॉलीवुड को कई हिट गाने देने वाले सिंगर भी लोगों के बीच में भेष बदलकर पहुंच गए, यह सिंगर कोई और नहीं बल्कि सोनू निगम हैं। एस समय ऐसा था जब सोनू निगम ने एक भिखारी का रूप लेकर सड़क किनारे बैठ कर गाना गाया था। साथ ही उनको इस दौरान कुछ रुपये भी मिले थे। सोनू निगम का आज भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जाता है।
टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही शहनाज गिल काफी टूट गई हैं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार को हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है लेकिन शहनाज के चेहरे का नूर जैसे सिद्धार्थ के साथ ही चला गया हो। काफी वक्त बाद शहनाज अपने काम पर वापस लौटी हैं। इस दौरान वो अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म हौसला रख के लिए सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आईं। दोनों कलाकार फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। इस प्रमोशन के बाद दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शहनाज के लिए एक भावुक करने वाला मैसेज लिखा है। दिलजीत ने शहनाज को दिलासा देते हुए लिखा है कि "तुम बहुत मजबूत महिला हो.. ऐसे ही रहना।" शहनाज और दिलजीत के साथ इस फिल्म में एक और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी नजर आएंगी। तीनों कलाकार अपनी इस आने वाली फिल्म के लिए प्रमोशन भी कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ, शहनाज गिल और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म हौंसला रख 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मजेदार ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
गरबे की रात में निया शर्मा और राहुल वैद्य
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य लगातार नए प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। हाल में ही नवरात्रि के मौके पर उनका नया गाना 'गरबे की रात' रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज होने के साथ ही गाना हिट हो गया है। इस गाने को राहुल के साथ भूमि त्रिवेनी ने गाया है, जबकि वीडियो में राहुल के साथ निया शर्मा गरबा करते नजर आ रही हैं। जहां एक ओर लोग इस गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस गाने पर विवाद शुरू हो गया है। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि राहुल को इस गाने की वजह से जान से मारने की धमकियां मिलने लगी हैं। वह लगातार ट्रोल्स के निशाने पर आ रहे हैं। मामले को देखते हुए अब राहुल पुलिस थाने में एफआईआर तक कराने की सोच रहे हैं। चलिए जानते हैं क्यों हुआ इस गाने पर विवाद।
बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में किरदार निभाकर फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल करने वाले अभिनेता अली फजल आज 35 साल के हो गए हैं। हर साल अली 15 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। यूपी के लखनऊ से ताल्लुक रखने वाले अली फिल्मों, वेबसीरीज और इंटरव्यू में अक्सर दिखाई देते रहते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 से की थी। फिल्म द अदर एंड ऑफ द लाइन में वो गेस्ट एपिरिएंस की भूमिका में नजर आए थे। लेकिन उन्हें पहचान थ्री इडियट्स में छोटे से रोल ने दिलाई थी। जहां उन्होंने इंजीनियरिंग के स्टूडेंट का किरदार निभाया था। हालांकि इस किरदार को लेकर कहा जाता है कि वो डिप्रेशन में चले गए थे। इस फिल्म में अली ने एक इंजीनियरिंग छात्र का किरदार निभाया था जो अपना फाइनल ईयर प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने के चलते सुसाइड कर लेता है। जॉय के इस किरदार को निभाने के बाद मीडिया ने अली को इस मुद्दे पर अपने विचार रखने के लिए बुलाना शुरू किया। अली ने बताया कि सुसाइड के इन सवालों के चलते वो डिप्रेस होने लगे थे।
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय तेजी से अपनी कार्रवाई कर रहा है। इस मामले में ईडी की तरफ से उन सभी लोगों पर पैनी नजर है, जो 200 करोड़ की ठगी में किसी भी तरह से जुड़े हुए हैं। ईडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री नोरा फतेही और जैकलिन फर्नांडीस को समन भेजा था, ताकि वह 200 करोड़ की ठगी के मामले में पूछताछ कर सके। इस मामले में नोरा गुरुवार को ईडी के सामने पेश हुईं और आज यानी 15 अक्तूबर को जैकलिन को ईडी के सामने पेश होना था। लेकिन जैकलिन ने अपना कुछ जरूरी काम बताते हुए ईडी के सामने आज पेश होने के लिए मना कर दिया है। दरअसल, ईडी ने जैकलिन फर्नांडीज को पेश होने के लिए 15 अक्तूबर का समय दिया था। लेकिन जैकलिन आखिरी समय पर अपने कुछ जरूरी काम बताते हुए ईडी ऑफिस नहीं पहुंचीं। जैकलिन ने ईडी अधिकारियों से कहा कि वह कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण आज पेश नहीं हो पाएंगी।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 13 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस शो में रोज दर्शकों को कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है, तो साथ ही अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़े किस्से फैंस को काफी पसंद आते हैं, जो वह इस शो में बताते हुए दिखाई देते हैं। 14 अक्तूबर यानी गुरुवार को शो की हॉट सीट पर दिल्ली के नजफगढ़ से आए सुमित कौशिक मौजूद थे। इस दौरान सुमित ने अपने खेल से अमिताभ बच्चन को काफी इंप्रेस कर दिया। इस शो में सुमित ने अपने शानदार खेल से 25 लाख रुपये जीते। हालांकि, सुमित ने 50 लाख का जवाब नहीं दे सकें।
दुनिया के हैंडसम और गुड लुकिंग अभिनेताओं में से एक हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में अभिनेता की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल इन तस्वीरों में टॉम क्रूज का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, हाल ही में टॉम सैन फ्रांसिस्को में बेसबॉल गेम देखने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद से ही अभिनेता की इस दौरान की कुछ तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में वह अभिनेता स्टाइलिश जैकेट पहने स्माइल करते नजर आ रहे है। वहीं, उनकी इन फोटोज के सामने आते ही इंटरनेट पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। टॉम क्रूज की इन तस्वीरों को देख फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- मैं यह नहीं बता सकता कि क्या वे असली टॉम क्रूज है। वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा कि उन्होंने सर्जरी कराई है, इसलिए उनका चेहरा सूजा हुआ है। एक और फैन ने लिखा कि कहीं ये शख्स टॉम क्रूज का हमशक्ल तो नहीं है।
साउथ इंडियन अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर अपने फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री पहले से काफी अलग और सुंदर नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का वजन इन तस्वीरों में पहले की तुलना काफी कम लग रहा है। इन तस्वीरों को देख अभिनेत्री को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ ताजा तस्वीरें पोस्ट कीं। इन फोटोज के साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले की तुलना में अपना 15 किलो वजन कम कर लिया है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा तब और अब! ज्यादा फर्क नहीं है, सिवाय 15 किलो कम के। अभिनेत्री वैसे तो अपने सभी रूप में खूबसूरत नजर आती हैं, लेकिन अब इन नई तस्वीरों में वह पहले से कहीं ज्यादा फिट और खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इन फोटोज को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।