बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटीज अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। सेलेब्स की डेटिंग लाइफ पर फैंस की खास नजर होती है और इसी वजह से ये कहना गलत नहीं होगा कि, इस इंडस्ट्री में सेलेब्स का एक से ज्यादा बार प्यार में पड़ना या फिर किसी तलाकशुदा व्यक्ति से शादी करना आम बात है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने शादीशुदा व्यक्ति को दिल दिया और फिर उन्हीं से शादी भी रचाई। इतना ही नहीं, इन अभिनेत्रियों के इस कदम के बाद उन्हें सौतेली मां का टैग भी मिला। तो आइए इस स्टोरी में हेमा मालिनी से लेकर दीया मिर्जा तक, उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने शादीशुदा शख्स के साथ सात फेरे लिए। साथ ही इन अभिनेत्रियों ने सौतेली मां बनना मंजूर किया। लेकिन इन अभिनेत्रियों ने सौतेली मां की छवि को बदलकर रख दिया।