अभिनेता अरमान कोहली किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हालांकि उनका बॉलीवुड सफर कुछ खास नहीं रहा। अरमान मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार कोहली के बेटे हैं। जितनी सफलता पिता को मिली उतनी उनके बेटे को नहीं मिल पाई। बॉलीवुड में पैर नहीं जमा पाए तो अरमान ने टीवी का रुख किया और बिग बॉस 7 में नजर आए। इसके बाद वो टीवी सीरियल तुम्हारी पाखी में भी दिखे। अरमान कोहली 23 मार्च को अपना जन्मदिन मनाते हैं और ये उनका 48वां बर्थडे होगा। फिल्मों के अलावा अरमान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मार-पीट करने को लेकर भी चर्चा में रहे और गिरफ्तार भी हुए। आज हम अरमान के अलावा कुछ ऐसे अभिनेता के बारे में बताते हैं जिनके पिता तो हिट लेकिन बेटे फ्लॉप हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
Lucky Ali
- फोटो : instagram
लकी अली
बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी से धाक जमाने वाले एक्टर महमूद अली (Mehboob Ali) के बेटे लकी अली (Lucky Ali) सिनेमाजगत में नाम नहीं कमा पाए। हालांकि उन्होंने कुछ फिल्मों में हिट गाने जरूर दिए। फिलहाल वो बॉलीवुड से दूर हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Arya Babbar
आर्य बब्बर
राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर अपने पिता की तरह ज्यादा नाम नहीं कमा पाए। आर्य बब्बर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'अब के बरस' से की थी। इसके बाद 'गुरू', 'जेल', 'तीस मार खां', 'डेंजरस इश्क', 'जोकर', 'बंगिस्तान' जैसी कई फिल्मों में नजर आए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। आर्य बब्बर 'बिग बॉस सीजन 8' में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था।
4 of 6
adhyayan suman
अध्ययन सुमन
एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हाल ए दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बहुत जल्द ही वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। हालांकि अध्य्यन कंगना से अपने अफेयर की वजह से खूब चर्चा में रहे।
विज्ञापन
5 of 6
jackky bhagnani
- फोटो : social media
जैकी भगनानी
फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी भी बॉलीवुड में नाम नहीं कमा पाए। साल 2009 में फिल्म 'कल किसने देखा' से उन्होंने बॉलीवुड में दस्तक दी थी। अभी तक उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है।
शादाब खान
अमजद खान के बेटे शादाब खान ने बॉलीवुड में 'राजा की आएगी बारात' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह रानी मुखर्जी के अपोजिट थे। शादाब पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाए।