फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz Khan: ब्रेकअप के बाद शादी करने जा रहे हैं अरबाज? इस हसीना को बनाएंगे दुल्हन, घर में फिर बजेगी शहनाई

Thu, 21 Dec 2023 01:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेता अरबाज खान एक्टर होने के साथ-साथ निर्माता और निर्देशक भी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें अपने भाई सलमान खान की तरह तो सफलता नहीं मिली। मगर एक्टर कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं, जिसकी वजह से उन्होंने काफी वाहवाही भी बटोरी है। अभिनेता हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब खबर आ रही है कि अभिनेता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को डेट कर रहे हैं और वे जल्द ही अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं। अरबाज की पहली शादी बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा से हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो अरबाज और शूरा 24 दिसंबर (रविवार) को अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक अंतरंग समारोह में शादी करेंगे। कथित तौर पर यह जोड़ी उनकी आगामी फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर मिली थी। हालांकि, अरबाज और शूरा दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साध रखी है और अपनी शादी के बारे में कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है। फैंस को भी अभिनेता के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के इंतजार में हैं।

4 of 5
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका से तलाक के बाद अरबाज ने कई सालों तक एक्ट्रेस जियोर्जिया एंड्रियानी को डेट किया। अलग होने के बावजूद मलाइका और अरबाज अपने बेटे अरहान के सह-माता-पिता बने हुए हैं। बता दें कि पिछले दिनों जॉर्जिया एंड्रियानी ने भी एक इंटरव्यू में अरबाज के साथ अपने ब्रेकअप को स्वीकार किया। उन्होंने अरबाज खान के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने का खुलासा करते हुए कहा, "हम दोस्त थे, सबसे अच्छे दोस्त की तरह। मैं हमेशा उनके लिए भावनाएं मन में रखती रहूंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरबाज दूसरी शादी करने जा रहे हैं। कोई भाईजान से पूछे कि उनका नंबर कब आएगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अरबाज भाई को मुबारक,वे अपनी जिंदगी जी रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'इनके पास और कोई काम नहीं है क्या।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें