लंबे अरसे से प्रतीक्षित रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, सुरेश ओबेरॉय और प्रेम चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर गुरुवार की दोपहर एक बजे के करीब यूट्यूब पर रिलीज होगा। इससे पहले फिल्म के सितारे देश की राजधानी दिल्ली में एक भव्य समारोह में अपने प्रशंसकों और दिल्ली की मीडिया से रूबरूब होंगे। लेकिन, मुंबई की फिल्म मीडिया को ये ट्रेलर बुधवार की शाम ही दिखा दिया गया। फिल्म का ‘ट्रेलर’ ऐसा है कि इसके फास्टेस्ट वन मिलियन लाइक्स का नया रिकॉर्ड बना देने के पूरे आसार है। ट्रेलर में रणबीर कपूर का अभिनय फिल्म ‘संजू’ से भी शानदार है।