लाइट, कैमरा और एक्शन के बीच सितारों की कड़ी मेहनत से सजी तीन फिल्में फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखाने की होड़ में हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज को 11 दिन पूरे हो गए हैं। मूवी ने टिकट विंडो पर बंपर ओपनिंग ली थी। साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ने में भी कामयाब रही। वहीं, विक्रांत मैसी अभिनीत और विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' 27वें दिन भी अपनी स्टोरी लाइन से दर्शक जुटाने की पुरजोर कोशिश में है। हालांकि, सुप्रिया पाठक की 'खिचड़ी 2' जनता और क्रिटिक्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। तो आइए जान लेते हैं कि ये तीनों फिल्में बुधवार को कितने दर्शक जुटाने में कामयाब रहीं, और किसकी कमाई में उछाल और किसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई-