अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को रिलीज हुए शनिवार को एक महीना पूरा हो रहा है। इस फिल्म ने वयस्क दर्शकों के बीच खूब वाहवाही बटोरी है। फिल्म 1 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक ये करीब 542 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म ‘एनिमल’ अपनी कहानी के लिए तो चर्चा में रही ही, वहीं फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी अपने विचार बेबाकी से मीडिया में रखने को लेकर चर्चा में रहे। अब फिल्म के सह निर्माता और संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी ने भी अपना नया मोर्चा खोल लिया है।