फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor Birthday: कभी गैराज में रहने को मजबूर थे अनिल कपूर, अब दुबई से लेकर लंदन तक में खरीद रखे हैं लग्जरी घर

Thu, 24 Dec 2020 12:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

अनिल कपूर हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं। आज अनिल कपूर अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें देखकर जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि उनकी उम्र 64 साल है। अनिल ने 90 के दशक में लगातार 13 हिट फिल्म दी हैं। अनिल कपूर अपनी पर्सनालिटी के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही साथ वो अपनी रॉयल लाइफ स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वे कभी गैराज में रहने को भी मजबूर हुए थे। दरअसल अनिल कपूर को शुरुआत में आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ा था और पैसे की कमी के चलते उन्हें राज कपूर के गैराज में रहना पड़ा था। अब अनिल कपूर मुंबई में अपने परिवार के साथ जुहू स्थित बंगले में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनिल कपूर के इसके अलावा भी दुबई, कैलिफोर्निया और लंदन में फ्लैट्स हैं? नहीं जानते होंगे ना, इस पैकेज में आपको दिखाते हैं अनिल कपूर के सभी घरों की तस्वीरें...

विज्ञापन

2 of 9
अनिल कपूर के घर की Inside Photos - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई
सबसे पहले आपको दिखाते हैं अनिल कपूर का मुंबई स्थित बंगला। अनिल कपूर मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। यहीं पर उनका बंगला भी है जो बेहद ही लग्जीरियस है। इस बंगले में अनिल कपूर पत्नी सुनीता कपूर, बेटी रिया कपूर और बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ रहते हैं। इस घर का लुक बेहद खूबसूरत और शानदार है। घर के लिविंग रूम को ट्रेडिशनल लुक दिया गया है। इसके अलावा अनिल कपूर के इस बंगले में अलग से एक मूवी रूम बनाया गया है। जहां बैठकर आराम से फिल्में देखी जा सकती हैं। मूवी रूम के अलावा घर में अलग से एक ड्रेसिंग रूम भी बनाया गया है जहां से कई बार रिया सोनम और हर्षवर्धन की तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं। घर में सभी बच्चों के कमरे भी अपनी- अपनी पसंद के बने हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 9
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
कैलिफोर्निया
अभिनेता अनिल कपूर का एक बंगला कैलिफोर्निया में भी है। दरअसल अनिल के बेटे हर्षवर्धन कैलिफोर्निया में पढ़ाई करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अनिल ने बेटे के लिए कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में एक 3BHK अपार्टमेंट लिया था। इस 3BHK अपार्टमेंट में बैकयार्ड में समुद्र तट है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस अपार्टमेंट की कीमत एक मिलियन डॉलर से अधिक है।

4 of 9
अनिल कपूर का लंदन स्थित अपार्टमेंट - फोटो : Instagram: @harshvardhankapoor
लंदन
अनिल कपूर का एक घर लंदन में भी है। लंदन के मेफेयर (Mayfair) अपार्टमेंट में अनिल कपूर कईबार समय बिताते नजर आते हैं। अनिल ही नहीं बल्कि उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर भी यहां पर समय बिताते हुए नजर आते हैं। अनिल कपूर को अपना ये घर बेहद पसंद है, ये घर उन्हें एक पुरानी दुनिया का हिस्सा लगता है।
विज्ञापन

5 of 9
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
दुबई
बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज का घर दुबई में है। दुबई स्थित अनिल कपूर का ये 2 BHK फ्लैट उन्होंने '24' की शूटिंग के दौरान खरीदा था। अनिल का ये फ्लैट डिस्कवरी गार्डन के पास अल फुरजान में है। एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने बताया था कि ये अपार्टमेंट काफी सस्ता और अच्छी लोकेशन पर बना हुआ है। जो उन्हें बहुत पसंद है।

पढ़ें: इन हॉलीवुड फिल्मों के हिंदी नाम सुनकर रख लेंगे कानों पर हाथ, पोस्टर देखकर ही छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन

6 of 9
अनिल कपूर के घर की Inside Photos - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई वाला घर
मुंबई में अनिल का आलीशान बंगला है। आपको याद होगा की इसी घर में उन्होंने अपने लाड़ली बेटी सोनम कपूर की शादी के कुछ फंक्शन भी किए थे। अनिल कपूर के घर के लिविंग रूम से ही लगा हुआ वर्क रूम और बार है। यहां कई एंटीक चीजों को देखा जा सकता है जो कि लिविंग रूम को ट्रेडिशनल लुक देते हैं। रिया घर के इस हिस्से को 'हार्ट ऑफ द हाउस' कहती हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
अनिल कपूर के घर की Inside Photos - फोटो : सोशल मीडिया
यह हर्षवर्धन का कमरा है। जब इस बंगले में काम हो रहा था तब अनिल कपूर और सुनीता कपूर यहीं रहते थे। इसके आगे रिया कपूर का कमरा है।

8 of 9
अनिल कपूर के घर की Inside Photos - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने घर में अलग से 'मूवी रूम' भी बनाया हुआ है। जहां एक बड़े प्रोजेक्टर पर फिल्में देखी जा सकती हैं। हर्षवर्धन के पास डीवीडी के कलेक्शन हैं। वो बताते हैं स्कूल के दिनों से वो इन्हें इकट्ठा कर रहे हैं। इस कमरे में वो पढ़ते भी हैं। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर कई बार यहीं योगा करती हैं।
विज्ञापन

9 of 9
अनिल कपूर के घर की Inside Photos - फोटो : सोशल मीडिया
आखिर में रिया अपने घर का ड्रेसिंग रूम दिखाती हैं। इस कमरे से सोनम, रिया और हर्षवर्धन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की गई हैं। यहां उनके कपड़ों के कलेक्शन से लेकर मेकअप करने की व्यवस्था है। अनिल कपूर के घर को उनकी वाइफ सुनीता ने डिजाइन किया है। उनकी सारी पसंदीदा चीजें अनिल कपूर के घर में मिलेंगी। सुनीता ने अपने घर में ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें