मुनमुन दत्ता
बबीता के किरदार को निभाने वाली मुनमुन दत्ता को रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रति एपिसोड 35 से 50 हजार रुपये मिलते हैं। बता दें कि मुनमुन ने तारक मेहता के अलावा फिल्मों में भी अपना हुनर दिखाया है। 'मुंबई एक्सप्रेस' नाम की एक फिल्म में मुनमुन ने हासन का किरदार निभाया था। वो अब तक मनीषा कोइराला, पूजा भट्ट, डीनो मोरिया जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो 2006 में 'हॉलिडे' नाम की फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। अब वो पिछले 12 सालों से तारक मेहता का हिस्सा है और उनके किरदार को काफी पसंद किया जाता है।