फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मनु-सरबजोत की जीत पर खुशी से झूमे सितारे, सोशल मीडिया पर दी बधाई

Tue, 30 Jul 2024 05:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मनु भाकर, सरबजोत सिंह, अनिल कपूर - फोटो : पीटीआई, इंस्टाग्राम
22 वर्षीय युवा शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के बाद 10 मीटर एयर पिस्टल की मिश्रित टीम स्पर्धा में सरबजोत के साथ कांस्य पदक जीकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन

2 of 6
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- अनिल कपूर
बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट कर रहे मशहूर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए दोनों को बधाई दी है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनिल ने भारतीय ओलंपिक संघ की पोस्ट को फिर से साझा करते हुए लिखा, "भारत की एक और जीत। बधाई।"
विज्ञापन

3 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम- भूमि पेडनेकर
वहीं, भूमि पेडनेकर भी इस जीत पर काफी खुश नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा, "चक दे"। भूमि जल्द ही दलदल नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। फैंस को उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार है।

4 of 6
मनु भाकर और सरबजोत - फोटो : PTI
भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने मंगलवार को  एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। इस ओलंपिक में मुन भाकर ने अपने साथी सरबजोत सिंह  के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले वह महिलाओं की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों निशानेबाजों को इस जीत बधाई दी है। 
विज्ञापन

5 of 6
मनु भाकर और सरबजोत - फोटो : PTI
एक्स पर एक पोस्ट में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने के लिए मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है, वह एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और भी कई उपलब्धियों की कामना करती हूं।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनु भाकर और सरबजोत सिंह - फोटो : Twitter
पीएम मोदी ने भी मनु भाकर और सरबजोत सिंह को जीत की बधाई दी है। "हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं। ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है।"
Mr Bachchan: भाग्यश्री बोरसे ने पूरी की 'मिस्टर बच्चन' के लिए डबिंग, रवि तेजा की फिल्म पर दिया दिलचस्प अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें