फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun Movies: 'पुष्पा' देखने के बाद हो गए हैं अल्लू अर्जुन के फैन तो आज ही ओटीटी पर देख लें उनकी ये 5 दमदार फिल्में

Mon, 17 Jan 2022 12:02 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस समय अपनी सुपरहिट फिल्म पुष्पा को लेकर छाए हुए हैं। इस फिल्म के बाद सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में वह सुपरस्टार बन चुके हैं। फिल्म 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन के दमदार डायलॉग और एक्शन को देखने के बाद हिंदी भाषी दर्शक भी उनके फैन हो चुके हैं। फिल्म की सफलता को देखते हुए अब 'पुष्पा' ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर भी रिलीज कर दिया गया है। अगर आपको भी फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन का एक्शन दमदार लगा हो तो अल्लू कि कुछ ऐसी फिल्में हैं जो आपको जरूर देखनी चाहिए। बात करेंगे उनकी टॉप पांच फिल्मों की जो एक्शन से भरपूर हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
dj - फोटो : screen shot
डीजे-
अल्लू अर्जुन की बेस्ट एक्शन फिल्मों में से डीजे फिल्म बेहतरीन है। इस फिल्म की कहानी का टाइटल हीरो डीजे के नाम पर ही रखा गया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन यानी डीजे जो बचपन से ही क्रिमिनल्स को मारना चाहती है। वह पुलिस के साथ मिलकर क्रिमिनल्स का सफाया करता है इस फिल्म में दमदार एक्शन सीन फिल्माए गए हैं। अल्लू अर्जुन की डीजे फिल्म को हिंदी में डब किया जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
dangerous khiladi - फोटो : screen shot
डेंजरस खिलाड़ी-
अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको अल्लू अर्जुन की डेंजरस खिलाड़ी जरूर देखनी चाहिुए। ये फिल्म भी आपको हिंदी में मिल जाएगी। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आपको भरपूर एक्शन के साथ कॉमेडी सीन भी देखने को मिलेंगे।

4 of 6
yevadu - फोटो : screen shot
येवडु-
अल्लू अर्जुन की फिल्म येवडु भी एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा एक्शन हीरो रामचरण, एमी जैक्सन, राहुल देव, काजल अग्रवाल और श्रुति हसन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में आपको भरपूर एक्शन के साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर ये फिल्म काफी एंटरटेनिंग है।
विज्ञापन

5 of 6
lucky the racer - फोटो : screen shot
लकी द रेसर-
अल्लू अर्जुन की ये फिल्म एक्शन थ्रिलर होने का साथ ही काफी दिलचस्प भी है। इस फिल्म में एक नॉर्मल लड़के की कहानी है, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह से बदल जाती है जब एक खतरनाक अपराधी शिवा रेड्डी की एंट्री होती है जो कि पॉलिटिशियन भी है। इसके बाद शुरू होती है लकी द रेसर की असली कहानी। ये फिल्म भी हिंदी में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Antim faisla - फोटो : insta
अंतिम फैसला-
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन का दमदार अभिनय आपको पूरी फिल्म देखने पर मजबूर कर देगा। अल्लू की फिल्म अंतिम फैसला को साल 2010 में रिलीज किया गया था। ये फिल्म भी आप हिंदी में देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें