दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी आज भी बॉलीवुड में एक आदर्श कपल हैं, लेकिन अपने प्यार को शादी तक पहुंचाना उनके लिए आसान नहीं रहा। दोनों ने ही कई मुश्किलें पार की, तब कहीं जाकर इनका प्यार शादी तक पहुंचा। दोनों की शादी में सबसे बड़ी दिक्कत थी, धर्मेंद्र का पहले से शादीशुदा होना। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी चर्चित और विवादित होने के साथ दिलचस्प भी रही। हेमा और धर्मेंद्र ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म शोले के सेट से हुई। फिल्म शोले के सेट से हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेंद्र की लव स्टोरी का एक बहुत ही मशहूर किस्सा है।