बॉलीवुड में ऐसे तमाम अभिनेता हुए हैं, जिन्होंने फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है और अपनी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है। अमरीश पुरी ऐसे ही कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से किरदारों को ऐसे जीवंत किया कि उन पर बेयकीनी की कोई वजह नहीं थी। अपनी ऊंची कद-काठी और बुलंद आवाज के बल पर अमरीश पुरी सबसे आगे निकल गए। उनकी गोल-गोल घूमती हुई आंखें सामने खड़े व्यक्ति के भीतर दहशत पैदा कर देती थी। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि हिंदी सिनेमा में अमरीश पुरी, चमन पुरी और मदन पुरी की जोड़ी है जो कि खास भाईयों की जोड़ी है। अमरीश पुरी के भाई चमन पुरी और मदन पुरी भी बॉलीवुड की फिल्मों में विलेन का किरदार कर चुके हैं।