बॉलीवुड में एक बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए उसमें काम करने वाले सितारों के बीच केमेस्ट्री का दिखना बेहद जरूरी है। बहुत सी फिल्में कई बार अपनी कहानी के लिए भले ही सफल ना हो, लेकिन मुख्य सितारों की बॉन्डिंग फैंस को प्रभावित कर जाती है। वहीं जब सितारों के बीच एक बंधन नहीं दिखता है तो फिर कहानी बेहतरीन होते हुए भी फीकी हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही जोड़ियों के बारे में जिन्हें पर्दे पर एक साथ कास्ट करना निर्देशक की बड़ी भूल साबित हुई थी।