फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: कार से गोवा जाते वक्त अमजद खान के साथ हुई थी भयंकर दुर्घटना, अमिताभ बच्चन ने अस्पताल में पेपर किए थे साइन

Tue, 21 Sep 2021 10:56 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमजद खान और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
शोले फिल्म में ‘गब्बर’ की भूमिका निभाने वाले अमजद खान को उनके डायलॉग्स और उनके सीन के लिए काफी पसंद किया गया था। इस किरदार  ने उन्हें एक अलग पहचान दी थी। अमजद खान का करियर जितनी तेजी से ऊपर गया उतनी ही तेजी से नीचे आ गया। इसके पीछे कई वजह रहीं, उनका करियर लंबे समय तक हिट नहीं रहा। अमजद खान की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। उस हादसे के बाद उनका वजन तेजी से बढ़ना शुरू हो गया।

गोवा जाते हुए हुई थी सड़क दुर्घटना

साल 1979 में आई फिल्म ‘द ग्रेट गैंबलर’ में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि इस फिल्म में पहले अमजद खान नजर आने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग गोवा में हुई। मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जब अमजद खान गोवा के लिए निकले तो उनकी फ्लाइट मिस हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने कार से गोवा जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

2 of 5
गब्बर के रोल में अमजद खान - फोटो : अमर उजाला
1976 में सड़क दुर्घटना ने बदल दी थी जिंदगी

मुंबई से गोवा जाते हुए अमजद खान के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था। ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, लेकिन रास्ता लंबा होने की वजह से अमजद खान ने ड्राइवर से गाड़ी उन्हें देने के लिए कहा। वह गाड़ी चलाने लगे, लेकिन कुछ दूर पर जाकर गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। साल 1976 में हुए इस हादसे के बाद अमजद खान की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गई और वो कोमा में चले गए।
विज्ञापन

3 of 5
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने साइन किए अस्पताल के पेपर

जब अमजद खान के साथ हादसा हुआ तो उस वक्त अमिताभ बच्चन सहित पूरी यूनिट वहीं पर मौजूद थी। सभी को अमजद खान की हालत की चिंता सता रही थी। डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी करने का फैसला किया। लेकिन इस सर्जरी से पहले पेपर पर किसी के साइन चाहिए थे। अमिताभ बच्चन ने परिवार को दवाई देकर वापस घर भेज दिया था। डॉक्टर को उस इंसान के साइन चाहिए थे जो उनकी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हो। जब कोई आगे नहीं आया तो अमिताभ बच्चन ने उनके परिवार से बात की और पेपर पर साइन किया।

4 of 5
अमजद खान
खाने के शौकीन थे अमजद खान

इस हादसे के बाद अमजद खान लंबे समय तक व्हीलचेयर पर थे। अमजद खान को शुरू से हे खाने का शौक था। इस वजह से ही उनका वजन बहुत ही तेजी से बढ्ने लगा। बड़े पर्दे पर विलन की भूमिका निभाने वाले अमजद खान अपनी असल जिंदगी में अपने बच्चों और दोस्तों के लिए किसी हीरों से कम नहीं थे। उनके करीबी लोग उनसे बहुत प्यार करते थे। अमजद खान भी अपने तीनों बच्चों (शादाब, सीमब और बेटी अहलम) से बहुत प्यार करते थे। परिवार के साथ अमजद की जिंदगी खुशहाल तरीके से बीत रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया
कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27 जुलाई 1992 का वो मनहूस दिन भी आया जब वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। दरअसल हर दिन की तरह ही अमजद खान को शाम 7 बजे किसी से मिलना था और वो तैयार होने के लिए अपने कमरे में गए थे, जहां उनकी दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई थी। शहला खान ने बताया कि अमजद खान उनसे हमेशा ये बात कहा करते थे कि वो आसानी से ये दुनिया छोड़कर जाएंगे।‘ अमजद खान का जब निधन हुआ उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 48 वर्ष थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें