फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: बिग बी ने खोला यादों का पिटारा, एक्शन सीन्स को याद कर लिखा- बिना वीएफएक्स के साथ 30 फुट...

सार

फैंस को बिग बी की ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस को पुराने दिन याद आ गए, जब अमिताभ बच्चन की फिल्में धमाल मचाया करती थीं। फैंस आज भी अमिताभ बच्चन की फिल्में देखना खूब पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने करियर में उन्होंने बॉलीवुड को कई सफल फिल्में दी हैं। आज भी दर्शक उनकी पुरानी फिल्में देखते हैं। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के अक्सर अपने पुराने दिन और व्लॉग साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी पुरानी यादों का पिटारा खोला है। अभिनेता ने आज एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए एक्शन सीन फिल्माने के दिनों को याद किया।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने आज सोमवार, एक अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा कर उन्होंने लिखा, 'एक्शन सीक्वेंस के लिए 30 फुट की चट्टान से कूदना, कोई हार्नेस नहीं, कोई फेस रिप्लेसमेंट नहीं, कोई वीएफएक्स नहीं और उतरना, गलती से गद्दों पर, अगर आप भाग्यशाली होते, तो वो दिन थे मेरे दोस्त।' 


 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को बिग बी की ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस को पुराने दिन याद आ गए, जब अमिताभ बच्चन की फिल्में धमाल मचाया करती थीं। फैंस आज भी अमिताभ बच्चन की फिल्में देखना खूब पसंद करते हैं। फैंस बिग बी के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सही है सर, इसीलिए हमने आपको वास्तविक एक्शन हीरो कहा है। सलाम।'

Vijay Deverakonda: फिल्मफेयर ट्रॉफी को लेकर देवराकोंडा का सनसनीखेज खुलासा, जानिए क्यों नीलाम कर दी ब्लैक लेडी

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको याद कर रहा हूं मेरे लीजेंड।' एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत बढ़िया बिग बी सर, मुझे यकीन है कि आप अभी भी ऐसा कर सकते हैं।' वही, एक यूजर ने लिखा, 'बहुत खुशी है कि हम इसका हिस्सा थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी जल्द ही कल्कि 2898 AD में दिखाई देंगे। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Shikhar Pahariya Janhvi Kapoor: बोनी ने ली बेटी के दोस्त की पक्की गारंटी, बोले, मैं उसे अच्छे से जानता हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें