फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 साल पहले 'शराबी' के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था हादसा, मजबूरी में करना पड़ा था ये काम

Sat, 18 May 2019 05:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan, jaya prada - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन उन गिने-चुने एक्टर्स में से एक हैं जो हर दिन किसी ना किसी फिल्म की एनिवर्सिरी सेलिब्रेट करते हैं। इन फिल्मों के दौरान कई बार उन्हें हादसे का भी शिकार होना पड़ा। 35 साल बाद अमिताभ ने एक ऐसे ही हादसे का जिक्र किया जिसके बारे में कम ही लोगों को पता होगा।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ की बेहतरीन फिल्मों की बात की जाए तो उनमें शराबी का जिक्र जरूर आता है। 18 मई 1984 के दिन शराबी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेट पर ही उनके हाथ पर दीवाली बॉम्ब गिर गया था। इस हादसे में अमिताभ का हाथ पूरी तरह से जल गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Shatrughan Sinha and Amitabh Bachchan - फोटो : twitter
एक इंटरव्यू में अमिताभ ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि 'मेरे हाथ का पूरी तरह से भर्ता बन गया था। वो बिल्कुल कच्चे-पक्के तंदूरी चिकन के जैसा लग रहा था। मेरे हाथ का हर एक हिस्सा गल गया था लेकिन मैंने अपना काम नहीं छोड़ा। शूटिंग कैंसिल करना संभव नहीं था। इस वजह से मैंने जले हुए हाथ के साथ ही पूरी फिल्म की शूटिंग की।' 

4 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
अमिताभ ने चोट को छुपाने का तरीका खोज निकाला और अपना हाथ जेब में रखे रहे। बाद में वही उनका स्टाइल बन गया। ट्विटर पर जब एक फैन ने अमिताभ से इस हादसे का जिक्र किया तो उन्होंने लिखा- 'बिल्कुल सही'। बता दें कि फिल्म में अमिताभ के साथ जया प्रदा, स्मिता पाटिल और ओम प्रकाश मुख्य भूमिका में थे। इसे प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
फिल्म से जुड़ा एक किस्सा अमिताभ ने शेयर करते हुए बताया था कि शराबी का आइडिया प्रकाश मेहरा को साल 1983 में आया था। उस वक्त वो और प्रकाश मेहरा वर्ल्ड टूर कर रहे थे। फ्लाइट में प्रकाश  मेहरा ने कहा कि क्यों ना बाप-बेटे के रिश्ते पर एक फिल्म बनाएं जिसमें बेटा शराबी हो। बस फिर क्या था प्रकाश मेहरा इस फिल्म में जुट गए और अगले ही साल ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें