फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बड़ी मलाइका से शादी की खबरों पर बोले अर्जुन कपूर, ' मैं ज्यादा ऊंची छलांग नहीं मारता'

Sat, 18 May 2019 05:32 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora arjun kapoor
अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' को लेकर चर्चा में हैं । इसके अलावा मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं । हाल ही में अर्जुन अपने पिता और बहनों के साथ 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे । वहीं मलाइका अरोड़ा भी उनके साथ दिखाई दीं । 
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : file photo
पिछले कुछ समय से खबर है कि अर्जुन और मलाइका शादी करने जा रहे हैं । हाल ही में अर्जुन ने फिर से मलाइका से शादी को लेकर सफाई दी। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अर्जुन ने कहा, 'मेरा जीवन बचपन से ही एक रोलर कोस्टर की तरह रहा है । मैं ज्यादा ऊंची छलांग नहीं मारना चाहता ।'
विज्ञापन

3 of 5
Arjun Kapoor Malaika Arora - फोटो : instagram
'मैं एक बार में एक ही स्टेप लेना चाहता हूं । आप सभी की दुआओं और फिक्रमंद होने के लिए शुक्रिया । मैं जब भी शादी करूंगा, तो सबको बताऊंगा । ये कोई छिपाने वाली चीज तो नहीं है । शादी का कोई प्लान नहीं है । मैं अभी बहुत खुश हूं, जिस तरह से मीडिया और फैन्स मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर रिस्पेक्टफुल रहे हैं मैं सभी का आभारी हूं ।'

4 of 5
malaika arora and arjun kapoor - फोटो : twitter
'मुझे ढेर सारा सम्मान मिला है । इसी वजह से मैं सभी के साथ काफी खुले तौर पर जुड़ा हुआ हूं । मुझे ऐसा लगता है कि जिस चीज को जब होना होता है वो उस समय ही होता है ।' अर्जुन से इस दौरान ये भी पूछा गया कि जब उनकी शादी की अफवाहें उड़ती हैं तो उन्हें कैसा लगता है ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora arjun kapoor
अर्जुन ने इस पर कहा, 'हमारे प्रोफेशन में ये हमेशा कायम रहेगा । ये शायद एक्टर बनने के संदर्भ में एक ऐसी चीज है जो चुकानी ही पड़ती है । पर इस फैक्ट को भी नहीं झुठलाया जा सकता है कि मेरी उम्र के बाकी साथियों की भी शादी हो रही है । मेरी उम्र अभी 33 साल है । शादी तभी होती है जब आप इसे लेकर पूरी तरह से निश्चिंत रहें और आपको इसकी सही जरूरत महसूस होने लगे ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें