कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काश, मिली होती ‘शोले’ की फर्स्ट डे फर्स्ट शो टिकट!
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में कमल हासन ने विलेन का किरदार निभाया है। कमल हासन के मुताबिक, जब नाग अश्विन उनके पास पहली बार ये कहानी लेकर आए तो उन्हें लगा कि जरूर बंदा कुछ ‘फूंक’ कर आया है। लेकिन, जितने साधारण वह लगते हैं, उतनी ही असाधारण उनकी कहानी निकली। फिल्म में अपने गेटअप को लेकर की गई मेहनत पर भी कमल हासन ने विस्तार से बताया। लेकिन, कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की पहली टिकट फिल्म के निर्माता अश्विन दत्त से मिलने के बाद इसे कमल हासन को सौंपा। कमल हासन ने कहा कि काश, ये पल कुछ दशक पहले आया होता। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘शोले’ का टिकट पाने के लिए उन्हें तीन हफ्ते तक इंतजार करना पड़ा था, काश तब फर्स्ट डे फर्स्ट शो का टिकट उन्हें मिला होता।