फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीषा पटेल ने अपने जन्मदिन को बनाया खास, गरीब महिलाओं को बांटे मास्क और सेनेटरी नैपकिन

Tue, 09 Jun 2020 06:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे अपनी जिंदगी के कुछ खास दिनों को अलग अंदाज में मनाना पसंद करते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल करती हुईं नजर आई हैं। दरअसल, अमीषा पटेल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने जन्मदिन के खास मौके पर कोरोना वायरस और लॉकडाउन की मार झेल रही महिलाओं की मदद की है। 
विज्ञापन

2 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल ने अपने जन्मदिन पर गरीब महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन, मास्क और बिस्किट बांटे हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। अमीषा पटेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर और वीडियो साझा किया है। जिसमें वह महिलाओं के लिए बांटे जा रहे जरूरत के सामान के साथ नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर को साझा करते हुए अमीषा पटेल ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'भगवान का धन्यवाद जिसने मुझे मौका दिया कि मैं अपनी तरफ से जरूरतमंदों की थोड़ी मदद कर सकूं। मैं अपने जन्मदिन को एनजीओ वूमन रिस्पेक्ट फाउंडेशन के साथ जुड़कर खास बना रही हूं'। अमीषा पटेल ने इन तस्वीरों के अलावा अपना एक वीडियो भी साझा किया है। 
 

4 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में वह अपने आसपास मौजूद लोगों से बात करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अमीषा पटेल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन को मनाने का सबसे बेहतर तरीका। स्लम एरिया की गरीब महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन, मास्क और बिस्किट बांटे हैं। भारत को सुरक्षित बनाने की ओर एक कोशिश'। सोशल मीडिया पर अमीषा पटेल का वीडियो और तस्वीर वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
जन्मदिन पर महिलाओं को जरूरत का सामान बांटने पर अमीषा पटेल के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि अमीषा पटेल ने साल 2000 में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' थी। इस फिल्म को दर्शकों ने बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: समुद्र में मछली के साथ 'जलपरी' बनीं कटरीना कैफ, पानी में इस तरह तैरती आईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें